Select Date:

पुरानी जेल पर होगी मतगणना, मंगलवार को सुबह से परिवर्तित रहेंगे कई मार्ग

Updated on 03-06-2024 12:32 PM
 भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल परिसर में मंगलवार को लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना होगी। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं उनके समर्थक भी मौजूद रहेंगे। इसके अतिरिक्त मतगणना कार्य में बड़ी संख्या में कर्मचारी भी अपने-अपने वाहनों से वहां पहुंचेंगे। पुरानी जेल के आसपास सुरक्षा एवं यातायात के दबाव को देखते हुए मंगलवार सुबह छह बजे से कुछ मार्ग परिवर्तित रहेंगे। वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था इस तरह रहेगी।

- सीआइ कालोनी, पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा, होमगार्ड टर्निंग एवं कोर्ट चौराहे से पुरानी जेल की ओर आने वाले मार्ग पर समस्त प्रकार (दो-पहिया, चार पहिया, लोकपरिवहन, सभी अनुमति प्राप्त भारी वाहन) के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल मतगणना कार्य में संलग्न वाहन ही पुरानी जेल परिसर की ओर आवागमन कर सकेंगे ।

- स्टेट बैंक आफ इंडिया, मैंदा मिल के पास से सेंट्रल स्कूल-क्रमांक-एक, स्टेट आइटी की तरफ वाले रास्ते से न्यायालय एवं जेल की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

-जो वाहन जहांगीराबाद से एपपी नगर की ओर आवागमन करना चाहते हैं, वे वह शब्बन चौराहा, जिंसी चौराहा, बोगदा पुल, प्रभात चौराहा, सुभाष फाटक ओवर ब्रिज, मैदा मिल, बोर्ड आफिस होकर आवागमन कर सकेंगे।

- प्रत्याशियों एवं मतगणना अभिकर्ता के नाश्ता/भोजन के वाहन पुरानी जेल परिसर के मुख्य द्वार तक आ सकेंगे।

- आफिस के कर्मचारी अपने आफिस के लिए कोर्ट चौराहा एवं निमार्ण भवन की ओर से जा सकेंगे।

पार्किंग व्यवस्था इस तरह रहेगी

- मतगणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के वाहन निर्धारित स्थान जेल परिसर में पार्क होंगे।

-पासधारी पत्रकार/ मीडिया वाहन पार्किंग जेल परिसर में अपने निर्धारित स्थान पर पार्क होंगे।

- पुलिस कन्ट्रोल रूम तिराहा से मतगणना अभिकर्ता के वाहन वाहन होमगार्ड टर्निंग तक जा सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग लाल परेड मैदान एवं एमएलए रेस्ट हाउस में होगी

- डीबी सिटी की तरफ से आने वाले मतगणना अभिकर्ता के वाहन कोर्ट तिराहा तक आ सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग वल्लभ भवन मार्ग के दोनों तरफ रिक्त स्थान पर होगी।

-मतगणना में आने वाले प्रत्याशियों के वाहन जेल परिसर में आ सकेंगे। इन वाहनों की पार्किंग परिसर में निर्धारित स्थान पर हो सकेगी।

- जहांगीराबाद तरफ से आने वाले मतगणना अभिकर्ता के वाहन पुलिस आइटीआइ गेट तक आ सकेंगे। जिनकी पार्किंग पुलिस आइटीआइ मैदान में की जाएगी।

- ग्रीन मिडोस कालोनी की तरफ से आने वाले मतगणना अभिकर्ता के वाहन बैंक कार्यालय तक आ सकेंगे एवं रोड के दोनों तरफ रिक्त स्थान पर वाहनों की पार्किंग हो सकेगी।

- ओवी वाहन का जेल परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन सांची पार्लर के पास पार्क कर सकेंगे।

वैकल्पिक पार्किग व्यवस्था

आम जनता के वाहन आवश्यकता होने पर एमएलए रेस्ट हाउस रोड, लाल परेड मैदान, आइटीआइ मैदान, एमवीएम मैदान में पार्क कर सकेंगे।

आम जनता से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन कर यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
 27 April 2026
 भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से…
 27 April 2026
भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र…
 27 April 2026
भोपाल: लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसे इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि,…
 27 April 2026
भोपाल: अमेरिका के साथ शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी “पिपुल टू पिपुल डिप्लोमेसी” को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई…
 27 April 2026
भोपाल: प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आधारित संकलन-प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय डेयरी विकास…
 27 April 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से…
 27 April 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…
 27 April 2026
 भोपाल: भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक की साइड की सड़क खुद परेशानी का बड़ा कारण बन…
Advt.