क्रिस्टियानो रोनाल्डा फूट-फूटकर रोने लगे, यूरो कप के रोमांचक मुकाबले में ऐसा क्या हुआ
Updated on
02-07-2024 02:12 PM
जर्मनी: पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रविवार को जर्मनी में यूरो 2024 राउंड ऑफ 16 मैच के पुर्तगाल और स्लोवेनिया मैच में पेनल्टी से गोल दागने में चूक गए, जिसके बाद वह रोते हुए दिखाई दिए। रोनाल्डो अपनी भावनाओं को काबू में नहीं रख सके और रो पड़े। उनकी मां, मारिया को भी स्टैंड में रोते हुए देखा गया था क्योंकि वह असहाय रूप से अपने सुपरस्टार बेटे की कोई मदद करने में असमर्थ थीं। हालांकि रोनाल्डो के टीम के साथियों ने उन्हें सपोर्ट किया। बता दें कि रोनाल्डो अगर अपनी पेनल्टी को गोल में कनर्ट कर देते। तो पुर्तगाल मैच जीतने के लिए एक मजबूत स्थिति में आ जाती। उन्होंने खेल के अंतिम मिनटों में बढ़त दिलाने की कोशिश की थी, जिसमें वह फ्लॉप हो गए।
शूट आउट में रोनाल्डो ने ली पहली पेनल्टी
दोनों टीमें एक्सट्रा टाइम में भी गोल करने में असफल रहीं थी जिसके बाद नतीजा निकालने के लिए मैच पेनल्टी शूट आउट में गया। यहां पर रोनाल्डो का आत्मविश्वास झलका, क्योंकि एक बार पेनल्टी मिस करने के बाद वह पेनल्टी शूट आउट के दौरान पुर्तगाल की तरफ से पेनल्टी लेने वाले पहले खिलाड़ी के रूप में आए और इस बार उन्होंने बॉल को गोल में पिरो दिया। पुर्तगाल ने 3-0 से पेनल्टी शूट आउट अपने नाम कर ली। इसी के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। अब 6 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का सामना फ्रांस से होने वाला है। वहीं क्वार्टर फाइनल में स्पेन का सामना मेजबान जर्मनी से 5 जुलाई को होने वाला है।
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2024 के राउंड ऑफ 16 में पेनल्टी शूटआउट में स्लोवेनिया को हराकर पुर्तगाल को यूरो 2024 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। पुर्तगाल ने सोमवार को यूरो 2024 में पेनल्टी शूटआउट से स्लोवेनिया को 3-0 से हराया। यह एक रोमांचक मुकाबला रहा। इस मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीम गोल नहीं कर पाई, इसके बाद एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर 0-0 रहा। कोस्टा, इस रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल के लिए हीरो रहे। उन्होंने जोसिप इलिसिक, जुरे बाल्कोवेक और बेंजामिन वर्बिक की लगातार तीन पेनल्टी शॉट बचाई। इस बीच, उनके साथी रोनाल्डो, ब्रूनो फर्नांडीस और बर्नार्डो सिल्वा ने पेनल्टी को गोल में बदला, जिससे पुर्तगाल की 3-0 से जीत सुनिश्चित हुई और क्वार्टर फाइनल में जगह बनी।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…