Select Date:

मानसून सत्र का चौथा दिन: विधानसभा में आज ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक होगा पारित, 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा

Updated on 16-07-2026 11:39 AM

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही गुरुवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर विधायकों के सवालों का जवाब देंगे।

आज सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल विभिन्न पत्रों को सदन के पटल पर रखेंगे। वहीं, सरकार छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को पारित कराएगी। इसके अलावा उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन अधिनियम भी सदन में पेश करेंगे।

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान 63 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा प्रस्तावित है, जबकि आठ विधायक अपनी याचिकाएं सदन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। गृहमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (संशोधन) विधेयक को पारित कराने के लिए सदन में प्रस्तुत करेंगे।

इसके अलावा विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। इस विषय पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सदन में सरकार की ओर से जवाब देंगे। विधानसभा की आज की कार्यवाही में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.