Select Date:

'तारक मेहता' में कभी नहीं आएंगी 'दयाबेन' दिशा वकानी, जेनिफर मिस्त्री ने बताया ससुराल ने बरती सख्ती

Updated on 01-04-2026 12:11 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिसेज सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री ने दयाबेन के किरदार और दिशा वकानी की वापसी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जेनिफर का कहना है कि दिशा वकानी कभी भी शो में वापसी नहीं करेंगी और उनके कमबैक की जो खबरें आती रहती हैं, मेकर्स जो उनके आने की बात कहते हैं, वह सब मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है। जेनिफर मिस्त्री अब 'तारक मेहता' का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने 15 साल तक शो का हिस्सा रहने के बाद 2023 में इसे छोड़ दिया था। बाद में जेनिफर मिस्त्री ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर संगीन आरोप लगाए थे।

वहीं, दिशा वकानी ने 2017 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ा था, और तबसे उन्होंने शो में वापसी नहीं की है। तब से अभी तक 10 साल बीत चुके हैं, पर दिशा वकानी की कमबैक की खबरें आती रहती हैं। कभी शो के प्रोमो में उनकी एंट्री दिखाई जाती है, तो कभी चेहरा या तस्वीर दिखाकर कहा जाता है कि दयाबेन शो में आने वाली हैं। खुद असित मोदी ने भी कई बार इस बारे में कहा कि दयाबेन जल्द लौटेंगी, पर जेनिफर मिस्त्री ने अब कुछ और बात बताई है।

दिशा वकानी नहीं आएंगी वापस, मेकर्स ने लिया था एक लड़की का ऑडिशन

जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही 'बॉलीवुड बबल' को दिए इंटरव्यू में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'वो तो मार्केटिंग स्ट्रैटिजी है ना, लोगों को कैसे इंगेज करके रखेंगे। कैसे हाइप कराएंगे। जब मैं शो में थी, तब की बात बता रही हूं कि एक लड़की थी, उसका ऑडिशन लेते थे। वो दिल्ली से आती थी। उसे दो साल तक दया के रोल के लिए ब्लॉक करके रखा कि करेंगे, करेंगे। उसका हमारे साथ मॉक शूट भी हुआ। 100% दया है वो। अगर हम सामने उसकी शक्ल न देखें तो कोई कह नहीं सकता कि वो दया नहीं है। लेकिन वो 27-28 साल की थी, तो वही इशू था। वो दिलीप जी के सामने एकदम छोटी लगती। उस वजह से उसको शो में नहीं लाए।'

2021 में वापसी करने वाली थीं दिशा वकानी, जेनिफर मिस्त्री ने बताया

जेनिफर मिस्त्री ने फिर बताया कि बेशक, दिशा अब शो में नहीं आने वालीं, पर बीच में वह कमबैक कर रही थीं। यह साल 2021 की बात है। तब दिशा वकानी एक दिन बाद ही शूट शुरू करने वाली थीं, पर अचानक ही सब पलट गया और दिशा नहीं आईं। जेनिफर बोलीं, 'हां, दिशा शो में नहीं आएगी। वो तो उनकी मार्केटिंग स्ट्रैटिजी चलती रहेगी फोटो डालके। दिशा एक बार बीच में आने वाली थी। हमसे एक बार बीच में बात भी की थी। 2021 में बात करके गई थी कि मैं आ रही हूं। फिर क्या हुआ मालूम नहीं। मतलब, अगले दिन से उसका शूट था। वो आकर ड्रेस वगैरह ट्राई करके गई। उसके बाद क्या हुआ, पता नहीं। अंदर ही अंदर क्या हुआ, मालूम नहीं।'

ससुरालवालों की दिशा वकानी पर सख्ती, बताया क्या थीं पाबंदियां

जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि दिशा वकानी के ससुरालवालों की तरफ से कुछ लिमिटेशंस थे। वो नहीं चाहते थे कि दिशा देर रात शूट करे या ज्यादा घंटे शूट करे। मेकर्स नहीं माने, पर जेनिफर के मुताबिक, उन्होंने और सोनालिका जोशी ने असित मोदी से कहा भी था कि दिशा वकानी के घर जाकर शूट कर सकते हैं, पर वो नहीं माने। जेनिफर बोलीं, 'हमने जो सुना है कि उसकी फैमिली की तरफ से थोड़े रिजर्वेशंस थे, जैसे कि लेट शूट नहीं करेंगी, नाइट शूट नहीं करेंगी, ज्यादा घंटे नहीं शूट करेगी...तो थोड़ा-बहुत किया जा सकता है, पर इतना भी कैसे करें? दिशा ने इतना दिया है तारक मेहता को और दया ऐसा कैरेक्टर है कि मैं और सोनालिका तो असित जी को बोलते थे कि उसके घर जाकर शूट करो, फोन कट्स ही करते रहो, उसके घर जाकर शूट करो। लेकिन हमको लगता है कि वो ईगो आड़े था कि क्यों हम उसके घर जाकर क्यों शूट करें।'

दिशा वकानी ने 2017 में छोड़ा था 'तारक मेहता'

मालूम हो कि दिशा वकानी ने साल 2017 में डिलीवरी के बाद शो छोड़ दिया था, और उसके बाद से वापसी नहीं की। हालांकि, तभी से उनके कमबैक की खबरें लगातार आ रही हैं। मेकर्स की तरफ से उन्हें शो में वापस लाने के लिए लगातार कोशिशें भी की गईं, पर बात नहीं बन पाई। दिशा वकानी अब दो बच्चों की मां भी बन चुकी हैं और गृहस्थी में बिजी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.