छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग तेज, NSUI ने किया DU का घेराव
Updated on
07-04-2026 11:56 AM
दुर्ग। कॉलेजों में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने को लेकर छात्रों का असंतोष अब खुलकर सामने आने लगा है। इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की है। इस दौरान एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू एवं गुरलिन सिंह, अध्यक्ष दुर्ग जिला एनएसयूआई ने कहा कि प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर के एनएसयूआई का चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय का घेराव किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को छात्र संघ चुनाव करना ही होगा। चुनाव नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं के वास्तविक मुद्दे सामने नहीं आ पा रहे हैं और छात्र वर्ग पूरी तरह से नेतृत्व विहीन हो चुका है एनएसयूआई प्रदेश सरकार की मंशा को पूरा नहीं होने देगी। कुलपति को सौपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। छात्र अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे उनमें असंतोष बढ़ रहा है।
NSUI ने स्पष्ट किया कि छात्रसंघ चुनाव केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के नेतृत्व, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। चुनाव नहीं होने से छात्र हितों की अनदेखी हो रही है।
NSUI की प्रमुख मांगें:
प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तत्काल बहाली
चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से कराए जाएं
चुनाव कार्यक्रम (तिथि एवं प्रक्रिया) की शीघ्र घोषणा
छात्र हितों की रक्षा एवं छात्र गतिविधियों को बढ़ावा
लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप छात्रसंघ व्यवस्था को पुनः लागू किया जाए
NSUI पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस ज्ञापन के बाद अब छात्रों और शिक्षण संस्थानों की नजर विश्वविद्यालय प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई।
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
दुर्ग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
बालोद, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…