देवेंद्र यादव ने किया शराब दुकान का विरोध, मुख्यमंत्री साय को लिखा पत्र
Updated on
22-04-2026 02:03 PM
भिलाई। टाउनशिप के सेक्टर-6 ए मार्केट में प्रस्तावित प्रीमियम शराब दुकान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के बाद अब भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव ने भी इस फैसले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर दुकान का स्थान बदलने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि जिस जगह पर शराब दुकान खोलने की योजना है, वह पूरी तरह से रिहायशी और संवेदनशील क्षेत्र है। आसपास स्कूल-कॉलेज, चिकित्सकीय क्लिनिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां शराब दुकान खोलना सामाजिक और नैतिक दृष्टि से उचित नहीं है।उन्होंने आशंका जताई कि इस फैसले से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। विधायक ने इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताते हुए तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
विधायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस शराब दुकान को रिहायशी क्षेत्र से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि टाउनशिप की शांति और गरिमा बनी रहे।
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
दुर्ग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
बालोद, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…