धार: 10वीं की छात्रा ने परीक्षा के दौरान जन्मा बच्चा, आपबीती सुन पुलिस भी दंग, गरबा से शुरू हुई थी कहानी
Updated on
27-02-2026 12:21 PM
इंदौर: धार जिले के एक सरकारी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल के वॉशरूम में एक नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। मंगलवार को बोर्ड एग्जाम के दौरान बच्चे को जन्म देने वाली 10वीं क्लास की स्टूडेंट ने पुलिस को अब इसका सच बताया है। नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया है कि उसके एक जान-पहचान वाले लड़के ने कई महीनों तक उसका बार-बार सेक्सुअल असॉल्ट किया।
माता-पिता की मौजूदगी में हुआ मेडिकल
गुरुवार को अपने माता-पिता की मौजूदगी में पुलिस द्वारा मेडिकल जांच और पूछताछ के दौरान, नाबालिग ने दावा किया कि वह 2024 में एक गरबा सेलिब्रेशन के दौरान आरोपी से मिली थी। इस दौरान वे एक-दूसरे से बात करने लगे। लड़की ने लड़के से बात करने के लिए अपने पिता के फोन का इस्तेमाल किया। FIR के अनुसार, आरोपी ने पहली बार मई 2025 में उससे संपर्क किया और उसे प्रपोज किया।
प्रपोजल ठुकराया तो जबरदस्ती बनाए संबंध
उसने आरोप लगाया कि जब उसने उसके प्रपोजल को मना कर दिया, तो वह उसे अपने किराए के घर पर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती फिजिकल रिलेशन बनाए। उसने कथित तौर पर उसे घटना के बारे में बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। शिकायत में आगे कहा गया है कि आरोपी लगातार उससे फोन पर संपर्क करता रहा और कथित तौर पर उसे कई बार अपने कमरे में बुलाया, जहां उसने फिर से उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाए।
बदनामी के कारण नहीं बताया
उसने पुलिस को बताया कि डर और समाज में बदनामी के कारण, उसने अपने परिवार को नहीं बताया और प्रेग्नेंसी की बात छिपाई। किशोरी ने परीक्षा के दौरान पेट में तेज दर्द की शिकायत की और बाहर जाने की इजाज़त मांगी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई, तो स्कूल स्टाफ ने वॉशरूम चेक किया और पाया कि उसने एक लड़के को जन्म दिया है। उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने कहा कि नाबालिग और नवजात दोनों की हालत स्थिर है। DSP उमाकांत चौधरी ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…