Select Date:

मैदान में घुसा धोनी फैन, पैर छूए, गले भी मिला : शुभमन ने लगाया IPL इतिहास का 100वां शतक, रनआउट हुए रचिन

Updated on 11-05-2024 12:50 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में गुरुवार को गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 35 रन से हरा दिया। मैच के आखिरी ओवर में एक फैन मैदान में घुस आया और जमीन पर गिरकर एमएस धोनी के पैर छूने लगा। वह धोनी के गले भी मिला।

चेन्नई से 2 फील्डर्स ने कैच छोड़े और टीम के रचिन रवींद्र रनआउट हुए। गुजरात के राशिद खान ने बाउंड्री पर बेहतरीन कैच पकड़ा।

CSK vs GT मैच के टॉप मोमेंट्स...

1. तुषार देशपांडे ने दिया शुभमन को जीवनदान
14वें ओवर में तुषार देशपांडे ने शुभमन गिल को जीवनदान दिया। ओवर की तीसरी बॉल डेरिल मिचेल ने स्लोअर फेंकी, शुभमन ने सामने की ओर शॉट खेला लेकिन बॉल लॉन्ग ऑफ की दिशा में चली गई। यहां खड़े तुषार के हाथ में बॉल आई लेकिन वह कैच नहीं पकड़ सके और गेंद 6 रन के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई। जीवनदान के वक्त शुभमन 78 रन के स्कोर पर बैटिंग कर रहे थे।

2. शुभमन ने IPL इतिहास का 100वां शतक लगाया
GT के कप्तान शुभमन गिल ने सिमरजीत सिंह के खिलाफ चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। यह सेंचुरी IPL इतिहास की 100वीं सेंचुरी रही। टूर्नामेंट का पहला शतक KKR के ब्रेंडन मैक्कुलम ने 2008 में पहले ही मैच में लगा दिया था। उन्होंने 158 रन बनाए थे। शुभमन 104 रन बनाकर आउट हुए।

3. साई सुदर्शन ने छक्का लगाकर सेंचुरी पूरी की
गुजरात के साई सुदर्शन ने छक्का लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की, यह उनके IPL करियर का पहला ही शतक रहा। उन्होंने 17वें ओवर में सिमरजीत सिंह के खिलाफ सिक्स लगाकर शतक पूरा किया। सुदर्शन ने 51 बॉल पर 103 रन की पारी खेली।

4. मोईन अली ने भी कैच छोड़ा
20वें ओवर में मोईन अली ने डेविड मिलर को जीवनदान दिया। ओवर की चौथी बॉल सिमरजीत सिंह ने गुड लेंथ पर वाइड लाइन फेंकी। मिलर ने लॉन्ग ऑन की ओर शॉट खेला, मोईन दौड़कर गेंद के नीचे आए लेकिन कैच नहीं पकड़ सके। मिलर ने 11 बॉल पर 16 रन बनाए।

5. रनआउट हुए रचिन रवींद्र
CSK के रचिन रवींद्र दूसरी पारी के पहले ही ओवर में रनआउट हो गए। उमेश यादव के ओवर की आखिरी बॉल पर अजिंक्य रहाणे ने पॉइंट की दिशा में बॉल को पुश किया और रन लेना शुरू कर दिया। रचिन स्ट्राइकर एंड पर पहुंचते, इससे पहले ही मिलर ने डाइव लगाकर एक हाथ से डायरेक्ट हिट मार दिया। रचिन 2 बॉल में एक रन बनाकर आउट हुए।

6. राशिद का बाउंड्री पर बेहतरीन जगलिंग कैच
राशिद खान ने तीसरे ओवर में बाउंड्री पर बेहतरीन जगलिंग कैच पकड़ा। उमेश यादव ने ओवर की पांचवीं बॉल पर शॉर्ट पिच फेंकी, गायकवाड ने पुल शॉट खेला लेकिन डीप स्क्वेयर लेग पर कैच हो गए। राशिद ने बॉल को जज किया और बाउंड्री से टकराने से पहले कैच पूरा कर लिया। गायकवाड खाता भी नहीं खोल सके।

7. धोनी से मिलने मैदान में घुसा फैन
मैच के आखिरी ओवर में एक फैन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एमएस धोनी से मिलने के लिए कूद गया। फैन ने जमीन पर गिरकर धोनी के पैर छूए और उनके गले भी मिला। सिक्योरिटी ने फिर आकर फैन को मैदान से बाहर निकाला। धोनी मैच में 11 बॉल पर 26 रन बनाकर नॉटआउट रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
Advt.