Select Date:

छत्तीसगढ़-ओडिशा परिवहन संघों के बीच विवाद गहराया, बंद हो सकती हैं बसें

Updated on 23-05-2024 07:40 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यातायात संघों में दोनों राज्यों में बसें चलाने को लेकर विवाद गहराने लगा है। यातायात महासंघ ने छत्तीसगढ़ के एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डी रविशंकर से शिकायत की है कि हम ओडिशा वालों की बसें छत्तीसगढ़ में चलने दे रहे हैं, लेकिन ओडिशा वाले हमारी बसों को वहां रोककर लौटा रहे हैं। यातायात महासंघ के अध्यक्ष अनवर अली ने चेतावनी दी है कि अगर ओडिशा की यूनियनों ने छत्तीसगढ़ से जाने वाली बसों को इसी तरह रोका, तो जल्दी ही यहां भी ओडिशा से आने वाली बसें बार्डर पर रोककर लौटा दी जाएंगी। इससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बस संपर्क खत्म हो जाने का खतरा पैदा हो गया है। इस बारे में डी. रविशंकर ने बताया कि यातायात महासंघ की शिकायत पर ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस प्रकाश संज्ञान ले रहे हैं। ओडिशा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को वे इस समस्या से अवगत करवाएंगे, ताकि इस समस्या का हल निकाला जा सके।

सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों के बीच कुछ मार्गों पर परमिट के साथ दोनों ओर से बसें चलाने का अनुबंध है। इसी के तहत यहां और ओडिशा के बस आपरेटरों को उन मार्गों पर बसों के लिए परमिट जारी किया गया है और बसें चल रही हैं। लेकिन पिछले कुछ दिन से दोनों ओर से बस आपरेटरों में विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल यहां के आपरेटरों की जो भी बसें जा रही हैं, ओडिशा ट्रांसपोर्ट यूनियन उन्हें रास्ते में रोककर लौटा रहा है। ऐसी कुछ घटनाओं से छत्तीसगढ़ के बस आपरेटर भी आक्रोशित हैं। बुधवार को यातायात महासंघ की बैठक में यह मुद्दा उठा था। बस मालिकों ने तय कर लिया है कि अगर उनकी बसें ओडिशा में नहीं चलने दी गईं, तो वे भी छत्तीसगढ़ में ओडिशा से आने वाली बसों को घुसने नहीं देंगे।


ट्रांसपोर्ट विभाग ने महासंघ की शिकायतों को गंभीरता से लिया
इस बारे में यातायात महासंघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनवर अली के अलावा संरक्षक प्रमोद दुबे, विधि सलाहकार शिवेश सिंह के साथ कई प्रमुख बस आपरेटरों ने बुधवार को ही एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर डी रविशंकर से मुलाकात की। रविशंकर ने यातायात महासंघ को आश्वस्त किया है कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर एस प्रकाश स्वयं इस मुद्दे को संज्ञान में लेंगे और ओडिशा के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से बातचीत कर रास्ता निकालेंगे। इसके बाद वे ट्रांसपोर्टर कमिश्नर एस प्रकाश के भी मिलने पहुंचे। वे मीटिंग में थे, इसलिए उन्हीं के कहने पर विभाग के प्रमुख अधिकारी को ज्ञापन दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ का ट्रांसपोर्ट विभाग भी ओडिशा की यूनियनों को लेकर आ रही इन शिकायतों से नाराज है, और इसे गंभीरता से लिया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.