Select Date:

जिला स्तरीय बैठक संपन्न

Updated on 07-05-2026 11:05 AM

राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह, राज्य कार्यालय से राज्य कार्यक्रम प्रबंधक  आशुतोष कुमार सिंह एवं सहायक राज्य कार्यक्रम प्रबंधक  संतोष कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

    बैठक में बैंक लिंकेज की अवधारणा एवं प्रक्रिया, एनपीए खातों के निराकरण, सीबीआरएम समिति के माध्यम से ऋण वापसी तंत्र को सक्रिय करने, इंटरप्राईज फाइनेंस एवं बीमा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिला राजनांदगांव अंतर्गत अग्रणी बैंक प्रबंधक, विकासखण्डों में एनआरएलएम के तहत कार्यरत बीपीएम, क्षेत्रीय समन्वयक, पीआरपी, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र तथा जिला स्तरीय अधिकारियों सहित कुल 90 प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    बैठक के पश्चात राज्य कार्यालय के अधिकारियों द्वारा जिले के विभिन्न बैंक शाखाओं का भ्रमण भी किया गया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा बैंकों में एनआरएलएम के कार्यों के संबंध में बैंक शाखा प्रबंधकों व स्टाफ से चर्चा की गई। उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्व-सहायता समूहों के ऋण प्रकरणों पर समुचित कार्रवाई करते हुए एनआरएलएम के क्रियान्वयन में समन्वयपूर्ण सहयोग करने निर्देशित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
बिलासपुर। जिले के गांव-गांव और शहर में सुशासन तिहार का सिलसिला जारी है। शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही योजनाओं का लाभ मिल रहा…
 07 May 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत आयोजित समाधान शिविर ग्रामीणों और श्रमिकों के लिए त्वरित राहत का माध्यम बन रहे हैं। तिल्दा विकासखण्ड के ग्राम ताराशिव में आयोजित…
 07 May 2026
गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित वनांचल ग्राम मौंहाभाठा में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। 67वें राष्ट्रीय…
 07 May 2026
गरियाबंद । कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सुशासन तिहार की व्यापक तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक  नीरज चंद्राकर, जिला पंचायत के…
 07 May 2026
गरियाबंद। सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में ग्राम मौंहाभाठा के लगभग 70 वर्षीय नागरिक रामभरोसा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कलेक्टर  बी.एस. उईके ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में…
 07 May 2026
राजनांदगांव, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान (एनआरएलएम) के तहत स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज के एनपीए में हो रहे वृद्धि के निराकरण एवं अन्य वित्तीय समावेशन गतिविधियों से संबंधित विषय…
 07 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग…
 07 May 2026
राजनांदगांव । स्टार्टअप इंडिया डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एण्ड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) अंतर्गत 6 मई 2026 को राजनांदगांव शहर स्थित एक होटल में तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला…
 07 May 2026
राजनांदगांव। जिले में सब्जी की खेती के लिए रूझान बढ़ा है और शासन की किसान हितैषी योजना का असर दिखाई दे रहा है। इसकी एक बानगी सुशासन तिहार अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड…
Advt.