'देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', कविता कौशिक ने जंतर-मंतर पर लाठियां भांज रही दिल्ली पुलिस को घेरा
Updated on
20-07-2026 01:49 PM
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली शुरू होने से पहले कि पुलिस वहां इकट्ठा भीड़ पर लाठियां भांजती नजर आई है। लेकिन यह ठीक वही हुआ है, जिसका अंदेशा टीवी एक्ट्रेस और 'FIR' शो फेम कविता कौशिक ने लगाया था। उन्होंने दिल्ली पुलिस से एक भावुक अपील की है। एक्ट्रेस ने 1 मिनट का वीडियो शेयर कर कहा है कि 'चाहे कुछ भी हो, देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना। बस यही निवेदन है।'
सोमवार को जहां संसद में मानसून सत्र का पहला दिन है, वहीं जंतर-मंतर से संसद तक CJP के प्रस्तावित संसद मार्च के लिए पुलिस ने कोई अनुमति नहीं दी है। नई दिल्ली के डीसीपी सचिन शर्मा ने साफ किया है कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू है, इसलिए विरोध प्रदर्शन केवल जंतर-मंतर के निर्धारित स्थल पर पूर्व अनुमति के साथ ही किए जा सकते हैं। सोमवार सुबह 9 बजे जैसे ही प्रदर्शन शुरू हुए, पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी।
कविता कौशिक बोलीं- दिल्ली पुलिस, आपके भी परिवार में लोग होंगे...
एक्ट्रेस कविता कौशिक को पुलिस के इस एक्शन का अंदेशा पहले ही हो गया था। उन्होंने दो टूक शब्दों में दिल्ली पुलिस को 'अंतरात्मा की आवाज' सुनने की सलाह दी है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा है, 'दिल्ली पुलिस, आप लोगों से एक निवेदन करना था। एक बात है कि आप लोगों के भी तो परिवार होंगे ना! मां-बाप, बच्चे, भाई-बहन, रिश्तेदार, तो कल को भगवान ना करें उन्हें कोई मेडिकल इमरजेंसी हो और उन्हें कोई फर्जी डॉक्टर ना मिले, बल्कि एक अच्छा रियल डॉक्टर उनकी जान बचा सके, इसलिए ये बच्चे प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जो भी हो मेरे देश के बच्चों पर, देश के नागरिकों पर आप मत उठाना, हर्ट मत करना उनको बस। इतना ही कहना है।'
कविता कौशिक का पुलिस से निवेदन- अंतरात्मा की आवाज सुनें
'बिग बॉस' में नजर आ चुकीं 45 साल की कविता कौशिक वीडियो के आखिर में दिल्ली पुलिस से कहती हैं, 'अपने बल का प्रदर्शन इनके सामने मत करना। आदेश चाहे जो भी हो, आपका भी तो एक मन है, एक दिमाग है एक कॉन्शियस है, उस अंतरात्मा की आवाज का ही इस्तेमाल करना। मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना। बस यही निवेदन करना है। थैंक यू।'
जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग, वॉटर कैनन, भारी संख्या में पुलिस तैनात
हालांकि, इस बीच देर रात से ही जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहां वॉटर कैनन भी तैनात किए गए हैं। बैरिकेडिंग की गई है और कई मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए हैं। सुबह सवेरे तय समय 9 बजे जैसे ही प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से आगे बढ़ने लगे, तैनात पुलिस ने उन पर लाठियां बरसा दीं। इस दौरान प्रदर्शनकारी भी पुलिस की मार से बचते और संघर्ष करते हुए दिखे। |
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…