Select Date:

विवादों के बीच शुरू हुआ डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन:हड़ताल-खत्म कर लौटे कर्मचारियों को कंपनी ने पहले काम से रोका, फिर बनी सहमति

Updated on 19-05-2026 12:04 PM
रायपुर, रायपुर में तीन दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन आज से फिर शुरू हो गया। रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी कर ली है। हालांकि सुबह कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधन के बीच विवाद के बाद मामला सुलझ पाया।

सुबह करीब 5 बजे जब सफाईकर्मी काम पर लौटे तो कंपनी प्रबंधन ने उन्हें काम पर रखने से मना कर दिया। इसके बाद मौके पर विवाद की स्थिति बन गई। काफी देर तक बातचीत और तनाव के बाद आखिरकार दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी और कचरा कलेक्शन शुरू कराया गया।

वहीं, चार दिनों से कचरा नहीं उठने से नाराज नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी खुद कचरा गाड़ी चलाकर वार्ड में निकले।

कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले 8 साल से उनके वेतन में गड़बड़ी की जा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी को प्रति सफाईकर्मी 9,750 रुपए का भुगतान किया जाता है, लेकिन उन्हें सिर्फ 7 से 8 हजार रुपए ही दिए जा रहे हैं।

कर्मचारियों ने मांग की है कि वेतन गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई जाए। उनका कहना है कि जब तक जांच नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। मंगलवार को रामकी ग्रुप ने कर्मचारियों के साथ बैठक भी बुलाई थी, जिसके बाद काम पर लौटने को लेकर सहमति बनी।

78 करोड़ भुगतान अटका, कंपनी ने निगम पर लगाया आरोप

DSW रामकी कंपनी का कहना है कि नगर निगम ने मार्च 2025 से अब तक करीब 78 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया है। कंपनी के मुताबिक निगम से सिर्फ आंशिक भुगतान मिल रहा है, जबकि डीजल, गाड़ियों के रखरखाव और कर्मचारियों के वेतन का खर्च लगातार बढ़ रहा है।

वहीं कचरा गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर भी वेतन वृद्धि और समय पर भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से मांगें रखी जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।

शहर में लगने लगे थे कचरे के ढेर

तीन दिन तक कचरा कलेक्शन बंद रहने से शहर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लग गए थे। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की थी।

खास बात यह है कि इसी दौरान केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम का दौरा भी प्रस्तावित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 May 2026
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक कार और बाइक को रस्सी से खींचते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे और…
 19 May 2026
जशपुर, जशपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट को लेकर हमला बोला। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के जिला संगठन…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर में तीन दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन आज से फिर शुरू हो गया। रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी कर ली है।…
 19 May 2026
रायगढ़, रायगढ़ में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर में कई प्रतिष्ठानों की ओर से मिक्स कचरा दिया…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उन…
 19 May 2026
रायपुर, रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे…
 19 May 2026
जगदलपुर, बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,…
 19 May 2026
नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा का बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत…
 19 May 2026
रायपुर: भारत अब नक्सवाद से मुक्त हो चुका है...केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। अब…
Advt.