रायपुर। भारतीय जैन संघटना, बिलासपुर के तत्वावधान में अकलतरा स्थित ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस अवसर पर गौसेवा, प्राकृतिक कृषि और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए खैरागढ़ की मनोहर गौशाला से जुड़े डॉ. अखिल जैन को प्रतिष्ठित “समाज रत्न अलंकरण” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान जस्टिस जितेंद्र जैन, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार पंकज जैन और पूर्व जस्टिस नीलम सांखला ने प्रदान किया।
कार्यक्रम में संजय सिंगी, मनोज लुंकड़, प्रमोद लूणावत, विजय गंगवाल, पारस चैनल के संचालक प्रकाश मोदी और अमरेश जैन सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे। विभिन्न शहरों से आए जनप्रतिनिधियों, समाज के वरिष्ठजनों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
डॉ. अखिल जैन द्वारा मनोहर गौशाला के माध्यम से गौसेवा के साथ-साथ गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती (फसल अमृत) और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से हजारों किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल कृषि को टिकाऊ बना रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ा रहा है।
समारोह के दौरान विद्या दान, वस्त्र वितरण और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर जैसे सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
दुर्ग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
बालोद, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…