Select Date:

शराब पीकर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस होगा निरस्त : कलेक्टर

Updated on 30-04-2026 12:38 PM

गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस. उईके एवं पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने जिले में सड़क सुरक्षा एवं नशा नियंत्रण को लेकर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

कलेक्टर उईके ने कहा कि जिले की सीमा उड़ीसा राज्य से लगी होने के कारण अवैध मादक पदार्थों की आवाजाही की आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए विशेष चेक पोस्ट के माध्यम से सतत निगरानी रखने तथा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में शहरों एवं नगरीय निकायों में सड़कों पर घूमने वाले मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। कलेक्टर ने ऐसे स्थानों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने, स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वय से पशुओं को सड़कों से हटाने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने की व्यवस्था लागू करने पर जोर दिया गया।

कलेक्टर ने नशा संबंधित अवैध गतिविधियों पर सख्ती बरतते हुए परिवहन विभाग को मादक पदार्थों के परिवहन एवं आपूर्ति पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दवाई दुकानों में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने एवं उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में बताया गया कि योग, मेडिटेशन एवं मोटिवेशन के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रमों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ड्रग कंट्रोलर को नियमित जांच करने तथा आदिवासी विभाग के अधिकारियों के साथ समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने एनकार्ड  की बैठक में जिले को नशामुक्त बनाने के लिए आवश्यक रणनीति पर चर्चा की और स्वापक तथा मनरू प्रभावी पदार्थों के नियंत्रण के लिए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नशा मुक्ति केंद्रों में संचालित गतिविधियों एवं भर्ती व्यक्तियों की जानकारी भी ली तथा व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए । इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक डीपी ठाकुर, जिला परिवहन अधिकारी रविंद्र ठाकुर, पीडब्लूडी के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर सिंह सहित नशा मुक्त केंद्र के कर्मचारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.