महाराष्ट्र में विधान परिषद की 9 सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, 12 मई को वोटिंग, कब आएंगे नतीजे
Updated on
16-04-2026 01:50 PM
मुंबई: चुनाव आयोग ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद में खाली हो रही 9 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इन 9 विधान परिषद सीटों के लिए आवेदन 23 अप्रैल से भरे जा सकेंगे और मतदान 12 मई को होना तय है। वोटों की गिनती मतदान वाले दिन ही शाम 5:00 बजे होगी। यह चुनाव खाली सीटों को भरने के लिए कराया जा रहा है। क्योंकि उद्धव ठाकरे , शशिकांत शिंदे समेत 9 विधायकों का कार्यकाल 13 मई को समाप्त होने वाला है।
कब से होंगे नामांकन? चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र 23 अप्रैल 2026 से दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 है। नामांकन पत्रों की जांच 2 मई को की जाएगी, जबकि 4 मई, 2026 नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 12 मई, 2026 को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। इसके बाद वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5:00 बजे शुरू होगी। किसके पास कितनी सीटें? इस बीच विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर 9 विधान परिषद सीटों का बंटवारा कुछ इस प्रकार होने की संभावना है। बीजेपी के लिए 5 सीटें। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना गुट के लिए 2 सीटें। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के एनसीपी गुट के लिए 1 सीट और 1 सीट महा विकास अघाड़ी गठबंधन के तीन घटक दलों के बीच सामूहिक रूप से साझा की जाएगी।
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…