Select Date:

मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल में पहली बार चुनाव, डाक्टरों के लिए डाक्टर ही लेंगे निर्णय

Updated on 12-06-2024 12:01 PM

भोपाल : प्रदेश में डाक्टरों की सबसे बड़ी संस्था मध्य प्रदेश मेडिकल काउंसिल में अब उनका ही प्रतिनिधि निर्णय लेगा। पहली बार काउंसिल में चुनाव होने जा रहे हैं। इसमें काउंसिल में पंजीकृत सभी डाक्टर मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया जुलाई में शुरू करने की तैयारी है। सितंबर में मतदान होगा। काउंसिल में 55 हजार डाक्टर पंजीकृत हैं। हालांकि, इनमें कुछ दूसरे राज्यों में और कुछ विदेश चले गए हैं। कुछ डाक्टरों का निधन हो गया। इस तरह निजी और सरकारी मिलाकर 23 हजार डाक्टर ही हैं, जो  भोपाल आकर मतदान करेंगे। पहली बार चुनाव होने के चलते डाक्टरों में भी बेहद उत्साह है।

पहली बार चुनाव डाक्टरों में भी उत्साह

दरअसल, मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया की जगह बना नेशनल मेडिकल (कमीशन) डाक्टरों के पंजीयन और उसके नवीनीकरण को लेकर कई बड़े बदलाव करने की तैयारी में है। इसके पहले सभी राज्यों की मेडिकल काउंसिल में प्रविधान के अनुरूप चुनाव कराने के लिए कहा गया है। काउंसिल में पंजीकृत सभी डाक्टर मतदाता होंगे। अब देखना होगा कि इनमें कितने डाक्टर  भोपाल आकर मतदान करते हैं।

यह काम करती है काउंसिल बार

काउंसिल, वेटरनरी काउंसिल, डेंटल काउंसिल जैसी कई संस्थाएं अपने अध्यक्ष व कार्यकारिणी का चुनाव करती हैं। मेडिकल काउंसिल में भी प्रविधान है, पर डाक्टरों में ही कई गुट होने के चलते चुनाव पर सहमति नहीं बन पा रही थी। ऐसे में सरकार भी रुचि नहीं ले रही थी। निर्वाचित अध्यक्ष नहीं होने पर स्वास्थ्य या चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त या संचालक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती रही है।

मेडिकल काउंसिल डाक्टरों का पंजीयन, पंजीयन के नियम, डाक्टरों के विरुद्ध आने वाली शिकायतों की सुनवाई करती है। उन पर निगरानी के लिए नियम बनाती है। समय-समय पर काउंसिल की बैठके होती हैं, जिनमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल जिला   ट्रायथलोन  संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
Advt.