Select Date:

इंग्लैंड vs स्कॉटलैंड, कोई नतीजा नहीं निकला:3 बार बारिश आई, टी-20 मैच 10-10 ओवर का हो गया, फिर रद्द किया गया

Updated on 05-06-2024 01:46 PM

वर्ल्ड कप में इंग्लैंड-स्कॉटलैंड के बीच मंगलवार को खेले गए टी-20 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। बारिश के चलते मैच रद्द कर दिया गया।

बारबडोस के कैनिंगटन ओवल मैदान में स्कॉटलैंड ने टॉस जीता और बल्लेबाजी चुनी। बारिश के चलते यह मैच 10-10 ओवर का हो गया। स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 90 रन बनाए। कप्तान जॉर्ज मुंसे 41 और ओपनर माइकल जोंस ने 45 रन बनाकर नाबाद लौटे।

डकवर्थ लुईस मैथेड (DLS) लागू होने के चलते इंग्लैंड को 109 रन का टारगेट दिया गया। लेकिन बारिश आ गई और इंग्लैंड की टीम एक भी गेंद नहीं खेल पाई। 

नाबाद लौटे ओपनर्स
स्कॉटलैंड की ओर से कप्तान जॉर्ज मुंसे और माइकल जोंस ओपनिंग करने आए। दोनों नाबाद रहे। जोंस ने 150 के स्ट्राइक रेट से 45 और मुंसे ने 132 के स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए। 90 रन की साझेदारी की।

3 बार बारिश आई

  • टॉस 7:30 बजे हुआ और इसके तुरंत बाद बारिश आ गई। 8 बजे शुरू होने वाला मैच 8:45 बजे शुरू हुआ।
  • पावर प्ले के बाद 2 गेंदें फेंकी गई थीं, फिर बारिश आ गई। जिसके चलते करीब 2 घंटे तक गेम रोका गया।
  • बारिश रुकी तो मैच 10-10 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद स्कॉटलैंड की पारी पूरी हुई। इसके तुरंत बाद फिर बारिश आ गई।

मुंसे की स्विच हिट्स, जोंस का सिक्स स्टेडियम पार
41 रन बनाने वाले कप्तान मुंसे ने स्विच हिट से फैंस को चौंकाया। इंग्लैंड की ओर से 8वां ओवर आदिल राशिद डाल रहे थे। मुंसे ने लगातार 2 गेंदों पर स्विच हिट लगाए। एक सिक्स लगा और एक चौका। राशिद के इस ओवर से 18 रन आए।

पावरप्ले का आखिरी ओवर इंग्लिश गेंदबाज क्रिस जॉर्डन फेंक रहे थे। स्ट्राइक पर थे माइकल जोंस। जोंस ने जॉर्डन की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर गिरी और अंपयर्स को बॉल बदलनी पड़ी। इसके बाद जोंस ने जॉर्डन को लगातार 4 चौके भी लगाए।

इंग्लैंड का अनोखा रिकॉर्ड
टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड यूरोपियन टीमों के खिलाफ कभी नहीं जीती है। यूरोपियन देशों से उसके 4 मुकाबले वर्ल्ड कप में हुए। इसमें से 3 में इंग्लैंड हारी है और 1 का नतीजा नहीं निकला।

  • नीदरलैंड से 2009 में हारी
  • आयरलैंड से 2009 में नो रिजल्ट
  • नीदरलैंड से 2014 में हारी
  • आयरलैंड से 2022 में हारी

स्कॉटलैंड से 2024 में नतीजा नहीं निकला
इंग्लैंड-स्कॉटलैंड का पहला टी-20 इंटरनेशनल, पूरा नहीं हुआ। दोनों टीमें के बीच यह पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच था, जो पूरा नहीं हुआ। इससे पहले दोनों के बीच सिर्फ 5 वनडे इंटरनेशनल खेले थे। इनमें से 3 इंग्लैंड जीता और एक स्कॉटलैंड। एक मैच नो-रिजल्ट रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और मार्क वुड।

स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलन, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, ब्रेड वील और ब्रैडली करी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.