आजादी के 79 साल बाद भी विकास की राह देख रहा कोत्तापल्ली
Updated on
31-05-2026 01:36 PM
बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पुजारी कांकेर का आश्रित गांव कोत्तापल्ली आजादी के 79 वर्ष बाद भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का इंतजार कर रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित यह गांव सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं से अब भी वंचित है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान इस गांव की ओर नहीं गया, जिससे यहां के लोग अनेक समस्याओं का सामना करने को मजबूर हैं। कोत्तापल्ली गांव तक पहुंचने के लिए आज भी कोई पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है। भीमाराम और रायपुरम के बीच स्थित एक बिंदु से गांव की दूरी लगभग 20 से 25 किलोमीटर है, जहां तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को पथरीले रास्तों, नदी-नालों और जंगलों से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में नदी-नाले उफान पर होने से आवागमन और भी कठिन हो जाता है। ऐसे समय में ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर सरकारी कार्यों के लिए लगभग 52 किलोमीटर दूर आवापल्ली ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने को मजबूर होते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का पहुंचना बेहद दुर्लभ रहा है। 25 मार्च 2017 को पहली बार गांव में एक प्रशासनिक शिविर आयोजित किया गया था। इसके बाद भी गांव की समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने उसूर से तेलंगाना के पुसगुप्फा तक सड़क निर्माण कराया है, लेकिन कोत्तापल्ली को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली सड़क आज तक नहीं बन सकी। जबकि क्षेत्र में नक्सल प्रभाव पहले की तुलना में काफी कम हो चुका है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गांव तक सर्व मौसम सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली, शिक्षा और संचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि कोत्तापल्ली भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके।
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
सूरजपुर। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
बीजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…