ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक पाया... भारत ने टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में कमाल कर दिया
Updated on
14-11-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: भारत के टेक्सटाइल एक्सपोर्ट (कपड़ा निर्यात) ने कमाल कर दिया है। अप्रैल से सितंबर के बीच 111 देशों में भेजे गए हमारे कपड़ों के निर्यात में पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टेक्सटाइल एक्सपोर्ट में यह तेजी ऐसे समय आई है जब भारत पर अमेरिका ने 50 फीसदी का टैरिफ लगा दिया है।
इन 111 देशों से भारत को अप्रैल-सितंबर 2025 में 8,489.08 मिलियन डॉलर मिले। पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 7,718.55 मिलियन डॉलर था। यानी इस बार पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और कुल 770.3 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। यह जानकारी कपड़ा मंत्रालय ने दी। हालांकि अप्रैल-सितंबर 2025 में
भारत के कपड़ा, परिधान और तैयार माल के ग्लोबल एक्सपोर्ट में पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले मामूली 0.1 फीसदी की वृद्धि हुई है।
किस देश में बढ़ा एक्सपोर्ट?
कुछ बड़े निर्यात बाजारों में भारत को अच्छी ग्रोथ मिली है। जैसे कि यूएई में 14.5 फीसदी, यूके में 1.5 फीसदी, जापान में 19 फीसदी, जर्मनी में 2.9 फीसदी, स्पेन में 9 फीसदी और फ्रांस में 9.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा कुछ ऐसे बाजार भी हैं जहां ग्रोथ और भी ज्यादा रही। जैसे मिस्र में 27 फीसदी, सऊदी अरब में 12.5 फीसदी और हांगकांग में तो 69 फीसदी की जबरदस्त ग्रोथ देखी गई।
रेडीमेड गारमेंट का सबसे बड़ा हाथ
इस ग्रोथ के पीछे मुख्य रूप से रेडीमेड गारमेंट्स (RMG) का बड़ा हाथ है, जिसमें 3.42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। साथ ही जूट के निर्यात में भी 5.56 फीसदी की अच्छी ग्रोथ दर्ज की गई है। कपड़ा मंत्रालय ने कहा कि यह प्रदर्शन दिखाता है कि दुनिया भर में अनिश्चितताओं के बावजूद हमारा कपड़ा क्षेत्र कितना मजबूत और प्रतिस्पर्धी है।
भारत का नए और गैर-पारंपरिक बाजारों में लगातार विस्तार करना सरकार की निर्यात को अलग-अलग देशों में फैलाने, उत्पादों में मूल्य जोड़ने और वैश्विक बाजारों से जुड़ने की नीति को मजबूत करता है। यह सब 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' जैसी पहलों के तहत हो रहा है।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…