Select Date:

स्वास्थ्य सचिव के स्टाफ का सदस्य बनकर अस्पतालों से वसूली

Updated on 03-04-2026 11:47 AM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में अस्पताल संचालकों को फर्जी तरीके से डराकर पैसों की डिमांड की गई है। मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य नगर स्थित गंगोत्री अस्पताल के संचालक डॉ. ओम प्रकाश कराड़े ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डॉ. ओम प्रकाश कराड़े ने मोहन नगर थाने में दिए लिखित आवेदन में बताया कि 17 मार्च 2026 को उन्हें एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने अपना नाम अजय अग्रवाल बताया और खुद को रायपुर स्थित स्वास्थ्य-परिवार कल्याण विभाग के सचिव के पर्सनल स्टाफ में पदस्थ अधिकारी बताया।

उसने अस्पताल में कथित अनियमितताओं का हवाला देकर मामले को खत्म कराने के नाम पर मानसिक दबाव बनाया और पैसों की मांग की।

मंत्रालय बुलाया, गेट के बाहर करवाया इंतजार

शिकायत में बताया गया है कि कॉल करने वाले ने उन्हें मंत्रालय बुलाया, जब डॉ. कराड़े मंत्रालय पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने के लिए पास नहीं दिया गया और गेट के बाहर ही इंतजार कराया गया। बाद में वही व्यक्ति नीचे आकर उनसे मिला और अस्पताल में कथित गड़बड़ियों का हवाला देते हुए रकम देने के लिए दबाव बनाने लगा।

उसने धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर अस्पताल के खिलाफ जांच कराई जाएगी और मामला उजागर कर दिया जाएगा।

मंत्रालय में पता करने पर कोई नहीं मिला नाम

डॉ. कराड़े को संदेह होने पर उन्होंने स्वास्थ्य सचिव कार्यालय में जानकारी ली। जांच में पता चला कि अजय अग्रवाल नाम का कोई भी व्यक्ति वहां कार्यरत नहीं है। इसके बाद उन्होंने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अस्पतालों को भी कर चुका है टारगेट

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी अस्पताल संचालकों को निशाना बना रहा है। चरौदा स्थित एएम हॉस्पिटल के संचालक को भी इसी तरह मंत्रालय बुलाकर डराया गया और पैसों की मांग की गई। इस मामले में भिलाई-3 थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई है।

अब तक दुर्ग जिले में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। सीएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान और लोकेशन पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.