Select Date:

रियासी हमले का चश्मदीद बोला-खाई में गिरे इसलिए जिंदा हैं:बस रोड पर होती तो आतंकी सब को मार देते, चीखना बंद किया तब फायरिंग रुकी

Updated on 11-06-2024 01:35 PM

जम्मू-कश्मीर के रियासी आतंकी हमले में घायल हुए मेरठ के प्रदीप कुमार ने घटना को लेकर नए खुलासे किए हैं। उन्होंने मंगलवार (11 जून) को कहा- भगवान का शुक्र है कि हमले के बाद हमारी बस खाई में गिर गई।

अगर बस खाई में नहीं गिरती तो आतंकी हम सभी को मार डालते। खाई में गिरने से हम जिंदा बच गए। हालांकि, खाई में गिरने के बाद भी आतंकी गोली चला रहे थे। जब तक सभी यात्रियों की चीख बंद नहीं हुई तब तक गोलीबारी जारी रही।

दरअसल, 9 जून को पीएम मोदी के शपथ ग्रहण से एक घंटा पहले जम्मू-कश्मीर में शिव खोड़ी से कटरा जा रही बस पर 2 आंतकियों ने गोलीबारी की। ड्राइवर को गोली लगने पर 53 सीटर बस खाई में गिरी।

घटना में 9 लोगों की मौत हुई 41 लोग घायल हुए। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। प्रदीप इसी बस में सवार थे। उन्होंने कहा कि आतंकी सेना जैसी वर्दी पहनकर आए थे।

चश्मदीद बोला- नींद खुली तब बस खाई में गिर रही थी
घायल प्रदीप ने कहा कि बस शिव खोड़ी मंदिर से निकली ही थी। लोग वैष्णो देवी की ट्रैकिंग के बाद थक गए थे। कई यात्रियों को नींद लग गई थी। मैं भी सो गया था। बस घाटी पर चढ़ाई कर रही थी। इसलिए स्पीड धीरे थी। शाम करीब 6 बजे अचानक गोलियों की आवाज आई।

सामने बैठे लोग चिल्लाने लगे। मेरी नींद खुली तब बस खाई से नीचे जा रही थी। मुझे लगातार गोलियों की आवाज आ रही थी। बस एक पेड़ और छोटे पहाड़ के बीच में फंस गई। इसके बाद रोड से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अगर हम मरने की एक्टिंग नहीं करते तो शायद आज जिंदा नहीं होते।

5 टीमें सर्च ऑपरेशन में लगीं, NIA भी जांच में जुटी
हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को जम्मू-कश्मीर के LG ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि भी दी जाएगी। घायलों की मदद के लिए घटनास्थल के पास ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया ।

मौके पर पुलिस, आर्मी और CRPF की एक संयुक्त अस्थाई सुरक्षाबल टीम तैयार कर हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। सर्च ऑपरेशन के लिए अलग से 5 टीमें भी बनाई गई हैं। NIA की टीम भी जांच के लिए घटनास्थल पहुंच गई है।

जम्मू-कश्मीर के LG बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति का जायजा लिया है और मुझे निर्देश दिया है कि हालात पर नजर रखूं। इस हरकत के पीछे जो भी लोग होंगे उन्हें जल्द से जल्द सजा दी जाएगी। PM मोदी ने सभी घायलों को स्वास्थ्य सेवा और मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है।

3 दशक में दूसरी बार ऐसा हमला
जम्मू-कश्मीर में ऐसा हमला तीन दशक में दूसरी बार है। इससे पहले, 10 जुलाई 2017 में अनंतनाग में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान बस पर गोलियां बरसाईं थीं। इसमें 7 श्रद्धालुओं की जान गई थी। वहीं, 19 घायल हुए थे।

इंटेलिजेंस के मुताबिक, 250-300 आतंकी भारत में घुसपैठ को तैयार
16 दिसंबर 2023 को BSF के एक सीनियर अफसर ने इंटेलिजेंस के हवाले से जानकारी दी थी कि पाकिस्तान सीमा में 250 से 300 आतंकी लॉन्चपैड पर हैं। ये जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। अफसर ने बताया कि सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से किसी भी तरह की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी जाएगी।

BSF के IG अशोक यादव ने पुलवामा में बताया कि आतंकी गतिविधियों को देखते हुए हम (BSF) और सेना संवेदनशील इलाकों पर नजर रखे हुए हैं और सतर्क हैं। पिछले कुछ सालों में सुरक्षाबलों और कश्मीर के लोगों के बीच जुड़ाव बढ़ा है। अगर लोग हमारा सहयोग करें तो हम विकास के कामों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.