इनकम टैक्स रिटर्न भरना हो गया चालू, आयकर विभाग ने ITR-1 और ITR-4 के यूटिलिटीज किए अपलोड
Updated on
15-05-2026 01:39 PM
नई दिल्ली: आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR-1 और ITR-4 के लिए एक्सेल यूटिलिटीज जारी कर दिया हे। मतलब कि अब करदाता इस वर्ष के लिए अपना आयकर रिटर्न दाखिल करना शुरू कर सकते हैं।
आयकर विभाग ने दी है जानकारी
आयकर विभाग ने 15 मई 2026 की सुबह 07:38 बजे एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। आयकर विभाग के ट्वीट में लिखा है- "करदाता ध्यान दें! AY 2026-27 के लिए ITR-1 और ITR-4 के लिए एक्सेल यूटिलिटी और ऑनलाइन फाइलिंग एनेबल कर दी गई है और अब करदाताओं के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध है।"
अब भर सकते हैं अपना आईटीआर
आयकर कानून के जानकार और इनकम टैक्स कंसल्टिंग फर्म Ravi Rajan & Co. LLP, Delhi के टैक्सेशन पार्टनर CA सी. कमलेश कुमार ने बताया कि कुछ सप्ताह पहले ही इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इन फॉर्मों को जारी किया था। इसमें कुछ बदलाव भी किए गए हैं। अब उसकी यूटिलिटी अपलोड कर दी गई है। मतलब कि अब ये फॉर्म लाइव हो गए हैं। अब करदाता अपना रिटर्न भर कर जमा कर सकते हैं। चाहे तो करदाता इन यूटिलिटीज को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की साइट से डाउनलोड भी कर सकते हैं।
क्या है आईटीआर
आयकर रिटर्न (ITR) एक फॉर्म है जिसके माध्यम से करदाता अपनी आय, कटौतियों और कर देयता को आयकर विभाग के सामने उजागर करते हैं। इसे हर वित्तीय वर्ष की 31 जुलाई तक दाखिल करना अनिवार्य है। वर्तमान में सात अलग-अलग ITR फॉर्म्स हैं (ITR-1 से ITR-7) और लागू फॉर्म करदाता की श्रेणी, आय की प्रकृति और आय के स्तर के आधार पर भिन्न होता है। इस समय आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के यूटिलिटीज लाइव हुए हैं।
किनके लिए हैं ये फॉर्म
आईटीआर-1 फॉर्म को सरल या सहज भी कहते हैं। यह फॉर्म वेतनभोगियों के लिए होता है। आईटीआर-4 फॉर्म छोटे कारोबारी या फिर प्रोफेशनल के लिए होता है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…
नई दिल्ली: सरकार एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को एयरलाइन शुरू करने की अनुमति दे सकती है। इससे अडानी ग्रुप और जीएमआर एयरपोर्ट्स के एयरलाइन सेक्टर में उतरने का रास्ता साफ हो सकता…
नई दिल्ली: इस साल देश के सबसे बड़े आईपीओ एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट की आज शेयर मार्केट में लिस्टिंग हो गई। हालांकि यह निवेशकों की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही। बाजार…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट में…
नई दिल्ली: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते (CETA) से भारतीय बाजारों की रौनक बढ़ने वाली है। अब आम ग्राहकों के पास बाजारों में सामान चुनने के लिए और भी ज्यादा विकल्प होंगे।…