Select Date:

आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग, 1 की मौत:यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, 2 एसी कोच जले

Updated on 29-12-2025 12:29 PM
विशाखापट्टनम, विशाखापट्टनम से करीब 66km दूर येलमंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात 12:45 बजे ट्रेन में आग लगने की खबर मिली। उस वक्त ट्रेन आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में येलमंचिली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी।

जब ट्रेन में आग लगी, तो दोनों कोच में से एक में 82 और दूसरे में 76 यात्री थे। पुलिस को B1 कोच से एक शव मिला। मरने वाले की पहचान 70 साल के चंद्रशेखर सुंदरम के रूप में हुई है।

जले हुए कोच अलग करके ट्रेन को एर्नाकुलम रवाना कर दिया गया। यात्रियों को दूसरे साधनों से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। दो फोरेंसिक टीमें आग लगने के कारणों का पता लगा रही हैं।

एक कोच से दूसरे में फैली आग

रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के B1 कोच में आग लगी, फिर आग M2 कोच में फैल गई। आग की लपटें देखकर घबराए यात्रियों ने इमरजेंसी चेन खींची और ट्रेन से बाहर भागे। ट्रेन के दोनों कोच जल गए हैं, इसमें यात्रियों का सामान भी जल गया।

AC कोच में आग कैसे लग सकती है

  • AC कोच पूरी तरह बिजली पर चलता है, इसलिए वायर कटने, लूज कनेक्शन या वायरिंग के पुराने हो जाने पर शॉट सर्किट हो सकता है।
  • कोच के एसी या इलेक्ट्रिक पैनल के गर्म होने, कंप्रेशर या मोटर में फॉल्ट से आग लग सकती है।
  • मोबाइल चार्जर या एक्सटेंशन बोर्ड में ओवरलोडिंग के कारण आग लगती है।
  • इसके अलावा यात्रियों के कोच के अंदर सिगरेट, माचिस, लाइटर या ज्वलनशील चीजों के इस्तेमाल करने से आग लग सकती है।

ट्रेन में यात्रा करते हैं तो इसे भी जानिए

ट्रेन के सॉकेट सिर्फ 15–20 वॉट के होते हैं। ये मोबाइल-लैपटॉप जैसे छोटे उपकरण चार्ज करने के लिए बनाए गए हैं। इन सॉकेट में 110V AC करंट होता है, जो घरेलू 220V-240V से कम है। इनमें ओवरलोडिंग से शॉर्ट-सर्किट के चलते बोगी में आग लग सकती है। इससे लाइट, पंखे और एसी सिस्टम पर भी असर हो सकता है। ये अन्य यात्रियों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो सकती है और ट्रेन के एसी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पोर्ट भी खराब हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.