Select Date:

विदेशी मुद्रा भंडार में फिर भारी कमी, सोने का भंडार भी घटा

Updated on 08-11-2025 01:33 PM
मुंबई: यह लगातार दूसरा सप्ताह रहा, जबकि अपने विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में भारी कमी हुई है। 31 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें $5.62 billion की कमी हुई है। इसी सप्ताह अपने सोने के भंडार में भी $3.81 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $6.93 billion की कमी हुई थी।

कहां तक गिर गया भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 31 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $5.623 billion की भारी कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $6.93 billion की तगड़ी कमी हुई थी। अब अपना भंडार घट कर $689.733 billion तक गिर गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA भंडार में भी हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में भी कमी हुई है। 31 अक्टूबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $1.957 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले तो इसमें $3.862 billion की तगड़ी गिरावट हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $564.591 Billion रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में फिर भारी कमी

ग्लोबल मार्केट में इस समय सोने के दाम नरम ही चल रहे हैं। इसका असर अपने स्वर्ण भंडार पर भी पड़ा है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार के वैल्यू में $3.81 billion की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $3.01 billion की कमी हुई है। इसी के साथ अब अपना सोने का भंडार का वैल्यू घट कर USD 101.726 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 14.7 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठता है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत घटने से अपना स्वर्ण भंडार का वैल्यू घटा हुआ दिख रहा है।

एसडीआर में मामूली कमी

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में मामूली कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $19 million की मामूली कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $58 million की कमी हुई थी। अब यह घट कर 18.644 बिलियन डॉलर का रह गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में 164 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है। अब यह बढ़ कर $4.772 Billion का हो गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.