यूपी ग्रामीण बैंक में फर्जीवाड़ा का खेल, जांच में हुआ खुलासा तो DM-SDM भी चकरा गए, केस दर्ज
Updated on
13-09-2025 02:23 PM
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश में हमीरपुर के ग्रामीण बैंक में फर्जीबाड़ा का बड़ा खेल खेला गया है। एक किसान की शिकायत पर एसडीएम व एलडीएम से कराई जांच में बैंक का कारनामा सामने आया है, जिस पर डीएम घनश्याम मीना के आदेश के बाद आज थाने में बैंक मैनेजर व सर्वेयर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस कार्रवाई से बैंक में हड़कंप मचा हुआ है।
जरिया थाना क्षेत्र के बंधौली गांव निवासी अरुण कुमार पुत्र बाबूराम ने शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके नाम की भूमि व आधार कार्ड का गलत उपयोग किया गया। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक खेड़ा शिलाजीत के बैंक मैनेजर ने किसी दूसरे व्यक्ति को किसान क्रेडिट कार्ड फर्जी तरीके से जारी कर 11 जुलाई को 1.52 लाख रुपयें का भुगतान कराया गया। जिलाधिकारी ने एसडीएम सरीला एवं एलडीएम हमीरपुर से जांच कराई। जिसमें पाया गया कि किसी अन्य अरुण कुमार ने कूटरचित तरीके से वास्तविक अरुण कुमार पुत्र बाबूराम के नाम पर आधार कार्ड, पैन कार्ड बना कर तथा उन्हीं की वास्तविक खतौनी एवं खसरा सीएचसी से निकलवाकर शाखा में प्रस्तुत कर ऋण प्राप्त करने में सफल हो गए थे।
केस दर्ज
एसडीएम व एलडीएम की जांच आख्या से स्पष्ट है कि प्रकरण में उप्र ग्रामीण बैंक खेड़ा शिलाजीत के तत्कालीन शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, सर्वेयर व फर्जी आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाने वाले अज्ञात की संलिप्तता प्रतीत होती है। मामले में शुक्रवार को जरिया थाने में बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार, सर्वेयर आशीष कुमार, अज्ञात व्यक्ति पर विभिन्न धाराओं में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम सरीला ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड व पैनकार्ड तैयार कर यह फर्जीबाड़ा किया गया है। जरिया थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने शुक्रवार को बताया कि मामले की एफआईआर बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…