Select Date:

निःशुल्क डायलिसिस सेवा से मरीजों को बड़ी राहत, जिला अस्पताल में 14,410 सेशन पूरे

Updated on 25-06-2026 02:17 PM

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल का डायलिसिस केंद्र किडनी रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय निःशुल्क डायलिसिस कार्यक्रम के तहत संचालित यह सेवा मरीजों को पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्ष 2023 से डायलिसिस सेवा शुरू की गई है। सेवा प्रारंभ होने के बाद से अब तक कुल 14,410 डायलिसिस सेशन पूरे किए जा चुके हैं। इस सुविधा का लाभ जिले के 197 पंजीकृत मरीज उठा चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत जिले में यह महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि 25 जून को नए किडनी मरीजों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा ऑनलाइन परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका लाभ जरूरतमंद मरीज ले सकते हैं।डायलिसिस केंद्र में उपचार के लिए पहुंचे भाटापारा विकासखंड के ग्राम गोगिया निवासी सुनील कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में उनका पहला डायलिसिस सेशन हुआ है। इससे पहले उन्होंने बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में दो सेशन कराए थे, जहां हर सप्ताह 7 से 8 हजार रुपये तक का खर्च आता था। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह नि:शुल्क मिलने से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से राहत मिली है।

जिला अस्पताल की यह पहल न केवल किडनी रोगियों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.