न्याय से समृद्धि तक! 20 साल में 'सुशासन' की 17वीं यात्रा, नीतीश के लिए चंपारण की धरती क्यों लकी, जानें
Updated on
13-01-2026 12:56 PM
पटना: बिहार की राजनीति में 'यात्राओं के नायक' माने जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जनता के द्वार पर होंगे। 12 जुलाई 2005 को तत्कालीन राबड़ी सरकार के खिलाफ 'न्याय यात्रा' के जरिए सत्ता परिवर्तन की नींव रखने वाले नीतीश अब 2025 के चुनाव में प्रचंड जीत के बाद अपनी 17वीं यात्रा पर निकल रहे हैं। 16 जनवरी से शुरू हो रही ' समृद्धि यात्रा ' उनके दो दशक के सुशासन के सफर को समृद्धि की मंजिल तक ले जाने का एक बड़ा माध्यम है। ये यात्रा न केवल विकास कार्यों का लेखा-जोखा है, बल्कि जनता के भरोसे को और मजबूत करने की कवायद भी है।
न्याय से समृद्धि तक की कहानी
नीतीश कुमार की राजनीतिक यात्रा 2005 में न्याय की मांग के साथ शुरू हुई थी। पिछले 20 वर्षों में उन्होंने 16 अलग-अलग यात्राओं के माध्यम से बिहार की नब्ज टटोली है। अब 2025 में मिले भारी बहुमत के बाद, उनकी ये 17वीं यात्रा राज्य को आर्थिक और सामाजिक रूप से समृद्ध बनाने के संकल्प पर आधारित है।
चंपारण का 'लकी' कनेक्शन
नीतीश कुमार के लिए पश्चिम चंपारण की धरती हमेशा से भाग्यशाली रही है। उनकी अधिकांश ऐतिहासिक यात्राओं का शुभारंभ यहीं से हुआ है। माना जा रहा है कि इस बार भी 'समृद्धि यात्रा' भितिहरवा या वाल्मीकिनगर जैसे प्रतीकात्मक स्थानों से शुरू होगी। गांधी की इस कर्मभूमि से यात्रा शुरू करना नीतीश के लिए शुभ संकेत और राजनीतिक मजबूती का प्रतीक रहा है।
सुशासन का नया अध्याय
समृद्धि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सात निश्चय और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना है। मुख्यमंत्री खुद जिलों में जाकर ये सुनिश्चित करेंगे कि विकास का लाभ हर गांव तक पहुंच रहा है या नहीं। ये यात्रा अगले पांच वर्षों के रोडमैप और जन-आकांक्षाओं को समझने का सबसे बड़ा मंच साबित होगी।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…