Select Date:

राहुल तेवतिया से लेकर वाशिंगटन सुंदर तक, रविंद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं ये तीन प्लेयर

Updated on 04-07-2024 11:29 AM
इस बात में कोई दो राय नहीं कि बीते कुछ साल से रविंद्र जडेजा भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, जितनी उनकी भीतर काबिलियत थी, लेकिन उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता। 17 साल बाद टी-20 चैंपियन बनते ही विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ रविंद्र जडेजा ने भी टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। रविंद्र जडेजा किफायती स्पिनर, लोअर ऑर्डर में तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज के साथ-साथ एक जबरदस्त फील्डर थे। अब उनकी जगह भरने की जिम्मेदारी देश की उभरती और होनहार प्रतिभाओं पर हैं। चलिए एक नजर डालते हैं जड्डू की विरासत संभालने के लिए इस वक्त कौन से तीन क्रिकेटर्स सबसे उपयुक्त लग रहे हैं।

वाशिंगटन सुंदर

6 फीट एक इंच लंबे कद वाले इस खिलाड़ी के पास पर्याप्त टी-20 अनुभव है। 2017 में डेब्यू के बाद से सुंदर ने भारत के लिए 43 टी-20 मैच खेले हैं। वह अक्सर दूसरे स्पिनर के रूप में टीम को ताकत देते आए हैं। खासकर द्विपक्षीय सीरीज के दौरान लगातार बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करते हैं। जब-जब उन्हें नई गेंद के साथ मौका दिया गया, वह 20 ओवर के क्रिकेट में नियमित रूप से लगातार अच्छी लाइन और लेंथ दिखाते है। इसके अतिरिक्त वह बल्ले से एक उपयोगी बैटर से कहीं ज्यादा है। चाहे स्ट्राइक रोटेट करना हो या फिर डेथ ओवर्स में बड़ी हिट लगाने की जिम्मेदारी वह सबकुछ करने में माहिर हैं।

राहुल तेवतिया

भले ही राहुल तेवतिया को भारत के लिए अबतक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला हो, लेकिन उनकी टी-20 फॉर्मेट में उनकी क्षमता पर शक नहीं किया जाना चाहिए। उनका टैलेंट निर्विवाद है। शिवम दुबे की तरह ही वे भी आईपीएल में स्पिनर्स के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए मशहूर हैं। वैसे तेज गेंदबाजों के सामने भी तेवतिया का बल्ला तलवार की तरह ही चलता है। उनका पसंदीदा एरिया ऑन-साइड है, जहां से सबसे ज्यादा रन चुराने हैं। तेवतिया के हिट अक्सर बड़े-बड़े मैदान पार कर जाते हैं। इसके साथ ही वह बेहतरीन लेग स्पिनर भी हैं, जो जरूरत पड़ने पर न सिर्फ रन रोक सकते हैं बल्कि विकेट भी निकाल सकते हैं।

साईं किशोर

इस लिस्ट में तीसरा और एक अहम नाम साईं किशोर का भी है। 2023-24 के घरेलू सीजन में तमिलनाडु के कप्तान साई किशोर सबसे कंसिस्टेंट विकेटटेकर थे। विजय हजारे ट्रॉफी में 19 विकेट के साथ वह सबसे टॉप पर थे। रणजी ट्रॉफी में 53 शिकार किए। साईं किशोर बल्ले से भी प्रभावी हैं। रणजी ट्रॉफी में 24.55 की औसत से 221 रन बनाए। आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए उन्हें सात मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें 4/33 के बेस्ट बॉलिंग फिगर के साथ उन्होंने नौ विकेट लिए। अगर भारतीय टीम एक साथ दो लेफ्ट आर्म स्पिनर को खिलाने का विकल्प तलाशती है तो साईं किशोर, अक्षर पटेल के पार्टनर बन सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.