गाजियाबाद: मोदीनगर के भोजपुर थाने में 80 हजार की हेराफेरी का खुलासा, मृत हेड मोहर्रिर पर केस दर्ज
Updated on
16-02-2026 11:46 AM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर थाना एक बार फिर सुर्खियों में है। फर्जी पासपोर्ट सत्यापन मामले में एसओ समेत 10 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब थाने के मालखाने से 80 हजार रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस हेड मोहर्रिर पर गबन का आरोप लगा है, उनकी मार्च 2024 में मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद थाना प्रभारी की ओर से उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
तीन साल पहले की बताई जा रही है हेराफेरी
जानकारी के अनुसार, गजेंद्र सिंह करीब तीन वर्ष पूर्व भोजपुर थाने में हेड मोहर्रिर के पद पर तैनात थे। थाने के मालखाने में जब्त वाहन, अपराधियों से बरामद हथियार, नकदी और अन्य सामान रखा जाता है। इन सभी वस्तुओं का लेखा-जोखा हेड मोहर्रिर के जिम्मे होता है। बताया जा रहा है कि उसी दौरान मालखाने में जमा 80 हजार रुपये की रकम में हेराफेरी हुई थी। हाल ही में रिकॉर्ड मिलान के दौरान यह अनियमितता सामने आई जिसके बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।
जांच में सामने आया नाम
मामले की जांच एसीपी मसूरी और एसीपी वेव सिटी को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन हेड मोहर्रिर गजेंद्र सिंह का नाम सामने आया। जब उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई तो पता चला कि मार्च 2024 में उनका निधन हो चुका है। इसके बावजूद थाना प्रभारी ने उनके खिलाफ गबन का केस दर्ज कराया है।
एसीपी मोदीनगर को नहीं थी जानकारी
चौंकाने वाली बात यह है कि एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है। इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि मामले को लेकर विभागीय स्तर पर समन्वय की कमी है या नहीं। मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जैसे तीन साल तक हेराफेरी का पता क्यों नहीं चला? नियमित ऑडिट या निरीक्षण की प्रक्रिया में चूक कैसे हुई? मृत कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के पीछे क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…