Select Date:

गाजियाबाद: जाम फ्री सिटी के लिए मेरठ रोड पर दुहाई कट किया गया बंद, यूटर्न बनाए गए

Updated on 25-03-2026 12:07 PM
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए पुलिस ने कंजेशन फ्री डिस्ट्रिक्ट अभियान के तहत बड़ा कदम उठाया है। मेरठ रोड पर स्थित दुहाई गांव कट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सड़क पर यातायात को व्यवस्थित करना और जाम की समस्या को खत्म करना है।

सर्वे में सामने आई जाम की बड़ी वजह

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए सर्वे में पाया गया कि दुहाई कट के पास वाहनों का आवागमन अनियंत्रित और अव्यवस्थित था। यहां से वाहन बिना किसी निर्धारित दिशा के मुड़ते थे, जिससे खासकर पीक आवर्स में लंबा जाम लग जाता था। इसी समस्या को देखते हुए पुलिस ने विश्लेषण कर कट को बंद करने का निर्णय लिया।

बनाए गए निर्धारित और सुरक्षित यू-टर्न

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि कट बंद करने के साथ ही दोनों ओर निर्धारित और सुरक्षित यू-टर्न बनाए गए हैं। ताकि वाहन चालक सुरक्षित तरीके से दिशा बदल सकें और ट्रैफिक का फ्लो बना रहे। इसके साथ ही मौके पर बैरिकेडिंग और साइनेज बोर्ड भी लगाए गए हैं, जिससे लोगों को नई व्यवस्था समझने में आसानी हो।

पीक आवर्स में जाम से मिलेगी राहत

पुलिस का दावा है कि इस बदलाव से खासकर पीक टाइम में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। नई ट्रैफिक व्यवस्था से वाहन सुचारु रूप से चलेंगे और सड़क पर अनावश्यक रुकावटें कम होंगी।

सुझाव के लिए जारी किया संपर्क

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से इस नई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। किसी भी सुझाव या समस्या के लिए लोग यातायात नियंत्रण कक्ष के नंबर 9643322904 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा एडीसीपी ट्रैफिक की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी सुझाव भेजे जा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही…
 23 April 2026
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
 23 April 2026
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
 23 April 2026
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
 22 April 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
 22 April 2026
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
 22 April 2026
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
 22 April 2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
 22 April 2026
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
Advt.