हेयर स्टाइलिस्ट नंदा का दावा- उर्मिला मातोंडकर ने रुलाया तो तपती गर्मी में अमला पॉल ने वैनिटी से निकाल दिया
Updated on
28-06-2024 03:06 PM
उर्मिला मातोंडकर को जब 'रंगीला' में कास्ट किया गया था, तब वह स्टार नहीं बनी थीं। तब तक वह कुछ सालों तक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम कर चुकी थीं और उन्होंने बड़ी होने पर भी कुछ फिल्मों में काम किया था, लेकिन राम गोपाल वर्मा की 'रंगीला' के बाद ही उर्मिला को पहचान मिली थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में, एक हेयर स्टाइलिस्ट जिसने उनके साथ काम किया है, उसने 'रंगीला' के दौरान के अपने अनुभव के बारे में बात की। हेयर स्टाइलिस्ट नंदा ने 'बॉलीवुड नाउ' के साथ बातचीत में एक घटना को याद किया जब उर्मिला ने उन्हें रुला दिया था।
नंदा ने बताया कि उन्होंने बोरीवली नेशनल पार्क में 'रंगीला' के फोटोशूट के लिए उर्मिला के साथ काम किया था। नंदा ने बताया कि वह उन दिनों मारिया नाम की एक अन्य हेयर स्टाइलिस्ट की सहायता करती थीं। मगर आज पर खुद का काम कर रही हैं। उन्होंने याद करते हुए बताया, 'उर्मिला ने पूछा मारिया कहां है? मैंने कहा दीदी शूट के लिए गई हैं। उन्हें तुरंत जाना था। तो उन्होंने पूछा क्या यह शूट नहीं हो रहा है? क्या ये काम नहीं है? तो मैंने कहा मुझे कुछ नहीं पता। दीदी ने मुझे भेजा है।'
उर्मिला मांतोडकर के बारे में डेयर स्टाइलिस्ट का खुलासा
नंदा ने याद किया कि जब उन्होंने उर्मिला के बालों पर काम करना शुरू किया, तो एक्ट्रेस ने उनकी गलतियों को गिनाना शुरू कर दिया कि हेयर स्टाइलिस्ट आखिरकार रोने लगी। 'वह लगातार गलतियां बताती रहती थीं क्योंकि वह मारिया के साथ काम करना चाहती थीं। वह मुझे असिस्टेंट के रूप में काम करने दे सकती थीं लेकिन उन्हें यह पसंद नहीं था कि मैं उनके बालों पर अकेले काम करूं। मैं बस आंखों से आँसू बहाते हुए खड़ी रहती थी, लेकिन मैं उनके सामने कभी नहीं रोई। वह केवल मारिया के साथ काम करना चाहती थी।'
अमाला पॉल के बारे में भी सुनाया किस्सा
उन्होंने आगे अमाला पॉल के बारे में भी बताया, 'एक बार मैं चेन्नई में अमाला पॉल के साथ शूट पर गई थी। मैं उन्हें सीधे तौर पर नहीं जानती थी, मैं अपने एक दोस्त के जरिए गई थी। जब हम अप्रैल या मई के आसपास शूट के लिए गए थे, तब काफी गर्मी थी। बहुत गर्मी थी और लोकेशन पर छाया के लिए एक भी पेड़ नहीं था, इसलिए हम वैनिटी वैन के अंदर चले गए। वैन में दो हिस्से हैं, एक जहाँ कलाकार बैठते हैं और दूसरा जहाँ टेक्नीशियन होते हैं। इसलिए जब हम अंदर आकर बैठे, तो अमाला ने अपने मैनेजर से कहा कि वह हमें बाहर जाने के लिए कहे। एक्ट्रेस ने मैनेजर के जरिए कहा- उन्हें बताएं कि उन्हें वैनिटी वैन में बैठने की अनुमति नहीं है। इसलिए जब मैनेजर ने हमें यह बताया, तो मेकअप मैन और मैं एक-दूसरे के चेहरे को देखने लगे। हम सोच रहे थे कि इतने गर्म मौसम में हम कहां जाएं?' फिर भी, हमें वैन से बाहर निकलना पड़ा।'
भारतीय सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस और 'लाडली ऑफ द सेंचुरी' कही जाने वालीं जोहरा सहगल की 27 अप्रैल को 114वीं बर्थ एनिवर्सरी है। वह इस कदर जिंदादिल इंसान थीं कि…
रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड सीजन 2' पिछले कुछ दिनों से निक्की तंबोली और अभिषेक मल्हन के कारण चर्चा में है। निक्की ने हाल ही शो में बतौर मेंटॉर एंट्री की और…
भोजपुरी फिल्म स्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं और 'ट्रे़ंडिंग स्टार' बने हुए हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने आकांक्षा पुरी…
कानून, अपराध और अराजकता की दुनिया एक बार फिर से जीवंत होने के लिए तैयार है, क्योंकि रणदीप हुड्डा की 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन जल्द ही जियोहॉटस्टार पर प्रीमियर…
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…