HAL को रक्षा मंत्रालय से मिला 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर, रॉकेट बना शेयर, आया 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल
Updated on
18-06-2024 02:31 PM
नई दिल्ली: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) को रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry) से करीब 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर मिला है। इस बड़े टेंडर के मिलने का असर हिन्दुस्तान एयरोनॉमिक्स के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है। एचएएल के शेयर में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में आज 5 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर अभी उछाल के साथ 5,474.85 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। एचएएल के शेयर में आज बंपर खरीदारी देखने को मिल रही है। सरकार मेक इन इंडिया के जरिये रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लगातार प्रयास कर रही है।
इसी सिलसिले में 156 हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों को खरीदने के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को रक्षा मंत्रालय से 45 हजार करोड़ रुपये का टेंडर मिला है। सरकार के इस कदम से रक्षा क्षेत्र में मेड इन इंडिया को ताकत मिलेगी। इन हल्के लड़ाकू हेलीकाप्टरों में से 90 हेलीकॉप्टर थलसेना और 66 हेलीकाप्टर वायुसेना को मिलेंगे।
सेना की बढ़ेगी ताकत
एचएएल के मुताबिक, डिफेंस मिनिस्ट्री ने 156 लाइट कांबैट हेलीकॉप्टर के लिए रिक्वेट फार प्रोपोजल जारी किया है। लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) को प्रचंड नाम से भी जाना जाता है, जो हवा से हवा और हवा से जमीन में मिसाइलें दागने में माहिर है। ये लड़ाकू हेलीकॉप्टर्स देश की सेना की ताकत और ज्यादा बढ़ाएंगे। इससे पहले इसी साल अप्रैल में रक्षा मंत्रालय ने स्वदेशी 97 LCA मार्क 1ए लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए एचएएल को 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया था।
रॉकेट की तरह भाग रहे शेयर
एचएएल के शेयर में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में पिछले 5 दिनों में 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। वहीं बीते एक महीने में शेयर 14 फीसदी से ज्यादा उछला है। बीते 6 महीने की बात करें तो एचएएल के शेयर में 94 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…