रोहित का जवाब सुन हार्दिक पंड्या के 'दोस्त' को मिर्ची लग गई होगी, दो शब्द में किया मुंह बंद
Updated on
18-05-2024 04:35 PM
मुंबई: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मौजूदा कोच मार्क बाउचर के बीच उनके भविष्य को लेकर बातचीत हुई। लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस को मिली हार के बाद मार्क बाउचर ने बताया कि रोहित अब आगे क्या करने वाले हैं। मुंबई इंडियंस इस सीजन पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने पिछले दो महीनों में टीम को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा इस पर खुलकर बात की। मुंबई के लिए यह सीजन काफी खराब ऐसे में मार्क बाउचर से पूछा गया कि क्या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा टीम के साथ रहेंगे? इस पर हेड कोच ने कहा कि रोहित अपने भविष्य के फैसले खुद लेंगे।
सीजन के आखिरी मैच में रोहित ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। आईपीएल 2024 में उनकी शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन बाद में उनका प्रदर्शन खराब हो गया। बाउचर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मेरी समझ से वह खुद अपने फैसले लेने में सक्षम हैं। अगले सीजन बड़ा ऑक्शन है कौन जानता है क्या होगा?'
रोहित शर्मा ने बाउचर को क्या जवाब दिया
बता दें कि आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को मुंबई का कप्तान बनाया गया था। मैनेजमेंट के इस फैसले में मार्क बाउचर का भी अहम भूमिका रही। मार्क बाउचर से हार्दिक की दोस्ती भी खूब देखने को मिली। ऐसे में यह माना जाना जाने लगा कि हार्दिक और मार्क बाउचर दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। वहीं अंतिम लीग मैच के बाद जब बाउचर ने रोहित से बात की तो उनका जवाब भी काफी मजेदार था।
बाउचर ने रोहित के साथ हुई चर्चा के बारे में बताया, 'मैंने रोहित शर्मा से बात की थी। हमने इस साल के सीजन की समीक्षा की। इसके बाद मैंने उनसे पूछा कि आगे क्या है? रोहित ने कहा वर्ल्ड कप।' रोहित के इस जवाब को सुनकर फिर मार्क बाउचर आगे कुछ नहीं बोल पाए।
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…