Select Date:

हार्दिक-सूर्या और ऋषभ पंत, वो पांच सुलगते सवाल, जो बढ़ा रहे भारतीय सिलेक्टर्स का सिरदर्द

Updated on 18-07-2024 02:08 PM
27 जुलाई से श्रीलंका दौरे के आगाज के साथ ही भारतीय टीम में गौतम गंभीर का कार्यकाल शुरू हो जाएगा। अपनी इस पहली अग्नपरीक्षा के साथ ही गंभीर 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी-20 वर्ल्ड कप का ब्लूप्रिंट भी तैयार करना चाहेंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर गई युवा खिलाड़ियों की टीम के चलते श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैच की सीरीज के लिए टीम चयन मुश्किल हो गया है। टी-20 में रोहित, विराट और जडेजा के योग्य वारिस तलाशने के साथ-साथ चयनकर्ताओं के सामने वनडे फॉर्मेट के भी कई सवाल तलाशने की चुनौती होगी। चलिए श्रीलंका दौरे से पहले एक नजर डालते हैं, उन पांच दहकते सवालों पर जिन पर खूब माथा पच्ची हो सकती है..

​क्या ऋषभ पंत की वनडे सेटअप में वापसी होगी?​

​​​वनडे फॉर्मेट के विकेटकीपर्स के लिए भारत में कई विकल्प खुल जाते हैं। जानलेवा हादसे के बाद वापसी करने वाले ऋषभ पंत अबतक सिर्फ टी-20 मैच ही खेल पाए हैं, अगर उनकी वनडे टीम में वापसी होगी तो केएल राहुल का क्या होगा, जो पहले ही टी-20 स्क्वॉड से अपनी जगह गंवा चुके हैं। रोहित की गैरमौजूदगी में राहुल कप्तानी भी कर सकते हैं, ये बात उनके पक्ष में जाती है। संजू सैमसन शतक पर शतक जड़ते जा रहे हैं। अगर ऋषभ पंत और केएल राहुल दोनों को राइट-लेफ्ट के कॉम्बिनेशन के साथ प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो सैमसन को बाहर बैठना पड़ सकता है।

​सूर्या या पंड्या किसे सौंपे टी-20 टीम की कप्तानी?​​

भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी पर मैनेजमेंट दो हिस्सों में बंटा नजर आता है। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद हार्दिक पंड्या स्वभाविक उम्मीदवार नजर आ रहे थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव की दावेदारी ने लड़ाई रोमांचक बना दी है। इंजरी के चलते टीम से बाहर बैठने वाले हार्दिक की गैरमौजूदगी में सूर्या ही कप्तानी करते थे। हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का सपोर्ट सूर्या के पास है तो हार्दिक के साथ बीसीसीआई सचिव जय शाह माने जा रहे हैं।

​T-20 टीम का टॉप-3 कैसा होगा, कैसे सजेगी टीम?​

विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर भारत की टी-20 टीम के टॉप-3 का थोड़ा-थोड़ा अंदाजा तो लग ही चुका है। यशस्वी जायसवाल की वापसी के साथ ही ओपनर रुतुराज गायकवाड़ को मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करनी पड़ी। सिरदर्द तब और बढ़ जाएगा जब सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत की भी स्क्वॉड में वापसी हो जाएगी। क्या सूर्या खुद को तीसरे नंबर पर प्रमोट करेंगे? क्या वर्ल्ड कप की तरह पंत ही तीसरे नंबर पर खेलेंगे? गिल, जायसवाल और सूर्या का टॉप-तीन में होना तय है।

​क्या सीनियर प्लेयर्स वनडे सीरीज खेलेंगे?

​गौतम गंभीर ने कोच बनते ही साफ कर दिया है कि अगर खिलाड़ी फिट है तो उन्हें तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली ने संन्यास ले लिया और उनका वनडे सीरीज में आराम करने का प्लान था, लेकिन गौतम गंभीर चाहते हैं कि खिलाड़ी वनडे सीरीज भी खेले, ऐसे में रोहित शर्मा की अब श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट खेलने की संभावना जताई जा रही है। विराट और बुमराह को लेकर अबतक कोई जानकारी नहीं है।

​क्या श्रेयस अय्यर और ईशान वापसी डिजर्व करते हैं?

​घरेलू क्रिकेट को इग्रोर करने के चलते ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बड़ी सजा देते हुए बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। हालांकि तब से अबतक काफी कुछ बगल चुका है। श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया। राहुल द्रविड़ की जगह गौतम नए कोच हो चुके हैं। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी अय्यर ने अच्छा प्रदर्शन किया था। ईशान किशन का फॉर्म हालांकि आईपीएल 2024 के दौरान उतार-चढ़ाव भरा रहा, इस प्रदर्शन के आधार पर तो वह श्रीलंका दौरे पर जगह डिजर्व नहीं करते।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.