धर्म का रास्ता छोड़ेंगी हर्षा रिछारिया, प्रयागराज माघ मेले के बीच वीडियो जारी कर किया ऐलान
Updated on
14-01-2026 01:31 PM
प्रयागराज: महाकुंभ से मशहूर हुईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर हर्षा रिछारिया ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर प्रयागराज माघ मेला में गंगा स्नान के बाद धर्म की दुनिया छोड़कर ग्लैमर जगत में वापसी करेंगी। उन्होंने कहा कि हमने जो धर्म के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया था, उसको इस मौनी अमावस्या स्नान के बाद विराम दूंगी। उन्होंने इसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो में हर्षा रिछारिया ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ 2025 से शुरू हुई ये कहानी अब खत्म हो रही है। एक साल में मैंने बहुत सारे विरोध का सामना किया। मुझे हमेशा लगता रहा कि अब ठीक होगा, अब ठीक होगा। लोगों को लगता है कि धर्म की राह पर चलते हुए मैंने करोड़ों रुपये छाप लिए, लेकिन मैं कर्ज में डूब गई हूं। बिना किसी गलती के बार-बार मुझसे सवाल किया गया। मेरा विरोध किया गया। यही नहीं मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए और मनोबल तोड़ा गया। मैं मां सीता नहीं हूं, जो अग्नि परीक्षा दूं।हर्षा रिछारिया ने कहा कि अब विरोध की जरूरत नहीं है। आप अपना धर्म अपने पास रखें। अब बहुत हो गया। अब सहन नहीं करना है। इस मौनी अमावस्या को धर्म के रास्ते पर चलने के संकल्प को विराम दूंगी और वापस अपना पुराना काम करूंगी। कहा कि उसमें न कोई विरोध था, न ही चरित्र हनन जैसा काम था और न ही उधारी थी। बता दें कि हर्षा रिछारिया माघ मेला प्रयागराज पहुंची हैं और रविवार को अपने भाई के साथ संगम में स्नान किया है। हर्षा रिछारिया ने युवाओं को सलाह दी कि वह धर्म के रास्ते पर चलने की बजाय अपने परिवार से जुड़े रहें। अपने घर के मंदिर में पूजा करें।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…