'अपना फूहड़पन दिखाने आए हो?' कंगना रनौत ने राम कपूर की उड़ाईं धज्जियां, Lock Upp 2 में बढ़ा पारा
Updated on
02-07-2026 12:55 PM
जब से 'लॉक अप' का दूसरा सीजन शुरू हुआ है, एक्टर राम कपूर अपने विवादित कमेंट्स और 'रूड बर्ताव' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। एक एपिसोड में वह शो के होस्ट रितेश देशमुख के साथ बदतमीजी से बात करते भी दिखे, जिस पर यूजर्स भड़क गए थे और कहा था कि राम ऐसा सलमान खान के सामने करके दिखाएं। हाल ही के एपिसोड में कंगना रनौत आईं, तो उन्होंने राम कपूर की धज्जियां ही उड़ा दीं। कंगना ने राम से कहा कि वह शो में क्या अपना फूहड़पन दिखाने आए हैं? अगर वह खुद को शो के लिए इतना ही बड़ा मानते हैं तो आते ही नहीं।
कंगना रनौत 'लॉक अप' के पहले सीजन की होस्ट रह चुकी हैं। अब जब वह दूसरे सीजन के पांचवे एपिसोड में आईं, तो कंटेस्टेंट्स को उनकी परफॉर्मेंस के लिए ग्रिल किया। सबसे ज्यादा क्लास राम कपूर की लगी। एक्ट्रेस ने उनकी धज्जियां ही उड़ा दीं। मेकर्स इस आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है। पूरी कहानी क्या होगी, यह तो एपिसोड के ऑन-एयर होने पर ही पता चलेगा, पर फिलहाल हिंट जरूर मिला है कि राम कपूर की क्लास तगड़ी लगने वाली है।
कंगना ने राम कपूर को लपेटा- फूहड़पन दिखाने आए हो?
कंगना रनौत ने राम कपूर से कहा, 'राम, गेम को सीरियसली नहीं लेना था, और अगर लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो आप आएं क्यों? अपना ये फूहड़पन दिखाने के लिए?' जवाब में राम कपूर ने कहा, 'जब सही समय आएगा, तो मैं भी अपने सच को अपनाऊंगा, और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर ढंग से।'
कंगना भड़कीं, आकांक्षा के सामने श्रेया का भी पर्दाफाश
इस पर कंगना भड़क गईं और जवाब दिया, 'अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो अपना बचाव न करें।' इसके बाद वह सेगमेंट दिखाया जाता है, जब रितेश देशमुख कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला को बताते हैं कि अब उनके पास सिर्फ एक लाइफलाइन बची है और दो खर्च हो गई हैं क्योंकि सीक्रेट आउट हो चुका है। आकांक्षा चौंक जाती हैं, तो रितेश उन्हें दिखाते हैं कि लाइफलाइन कैसे खर्च हुईं। दरअसल, श्रेया कालरा ने उनका एक और सीक्रेट आउट कर दिया कि वह बाइसेक्शुअल हैं।
शादी में चीटिंग पर राम कपूर ने दिया था विवादित बयान
राम कपूर ने हाल ही के एपिसोड में शादी में चीटिंग को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिस पर खूब बवाल मचा। को-कंटेस्टेंट्स ने भी आवाज उठा दी थी। राम ने कहा था कि अगर आप अपने पार्टनर से सचमुच प्यार करते हैं, तो कोई भी चीज रिश्ता नहीं तोड़ सकती। शादी काफी चैलेंजिंग होती है। राम ने कहा था कि अगर किसी पार्टनर से बुरे वक्त में कोई गलती हो भी जाए, और वो पार्टनर पत्नी और बच्चों से प्यार करता है, तो हर जख्म वक्त के साथ भर जाता है। कभी-कभी चीटिंग जैसी बातें गलती से भी हो जाती हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…