हेजलवुड ने डाले तीन मेडन, 20 गेंद पर वॉर्नर की फिफ्टी, वार्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दिखाई क्लास
Updated on
29-05-2024 02:18 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के वॉर्मअप मैचों की शुरुआत हो गई है। त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल पर ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना पहला वार्मअप मैच खेलने उतरी। टूर्नामेंट के इस छठे वॉर्मअप मैच में मिचेल शर्मा की टीम के सामने नामीबिया की चुनौती थी। 2021 की वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में दिखा दिया की क्यों उसे इस बार प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया वनडे और टेस्ट में अभी वर्ल्ड चैंपियन है। नामीबिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से जीत मिली।
लय में दिखे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईपीएल में नहीं खेलने वाले जोश हेडलवुड ने दूसरी ही गेंद पर ओपनर माइकल वान लिंगन को आउट कर दिया। उन्होंने ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उन्होंने अपने स्पेल के पहले तीन ओवर मेडन डाले और इसमें दो विकेट लिए। हेजलवुड का स्पेल खत्म होने के बाद एडम जम्पा आ गए। उन्होंने भी बल्लेबाजों को बांधकर रखा। 20 ओवर में नामीबिया की टीम 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी।पार्ट टाइम स्पिनर टिम डेविड को 4 ओवर में 39 रन पड़े। हेजलवुड ने 4 ओवर में 5 रन देकर 2 विकेट लिए। जम्पा ने चार ओवर में 3 विकेट झटके। नामीबिया की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज जान ग्रीन ने 30 गेंदों पर 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली।
10 ओवर में चेज कर लिया टारगेट
ऑस्ट्रेलिया के सलमी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। पावरप्ले के बाद ही टीम का स्कोर 61 रन हो गया था। मिचेल मार्श 14 गेंद पर 18 जबकि जोश इंग्लिश 4 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड ने 16 गेंद पर 3 चौके और एक छक्का लगाकर 23 रन बनाए। वही वॉर्नर ने अटैक जारी रखा। 10वें ओवर में छक्का मारकर उन्होंने 20 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। फिर अगली गेंद पर चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। उनके बल्ले से 21 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन निकले।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…