Select Date:

के.कविता की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई:कोर्ट ने ED-CBI को जवाब मांगा था,

Updated on 24-05-2024 12:32 PM

शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार हुईं भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के.कविता की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी। 10 मई को हुई पिछली सुनवाई में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने ED और CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

वकील मोहित राव और दीपक नागर ने कोर्ट में कविता का पक्ष रखते हुए कहा था- कविता दो बच्चों की मां हैं, उनमें से एक नाबालिग है, जो उनकी गिरफ्तारी के कारण फिलहाल सदमे में है और डॉक्टरों की देखरेख में है।

इससे पहले 6 मई को दिल्ली की ट्रायल कोर्ट (राऊज एवेन्यू) ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने कहा था कि उन्हें राहत देने के लिए यह सही समय नहीं है। इसके बाद के. कविता ने राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी।

ED ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। कविता 3 जून तक ज्यूडिशियल कस्टडी में हैं।

याचिका में दावा- जांच एजेंसियों के पास एक भी सबूत नहीं
कविता ने अपनी जमानत याचिका में कहा- ED का पूरा केस PMLA की धारा 50 के तहत अप्रूवर, गवाहों या सह-आरोपी के बयानों पर टिका है। एजेंसियों के पास एक भी ऐसा दस्तावेज नहीं है जो इन बयानों की पुष्टि करता हो।

ऐसा एक भी सबूत नहीं है जो यह साबित करता हो कि मैं अपराध में शामिल हूं। मेरी गिरफ्तारी अवैध है क्योंकि PMLA की धारा 19 का पालन नहीं किया गया है।

कविता ने यह भी कहा कि न तो नकद लेन-देन के आरोप साबित हुए, न ही कोई धन का पता चला है।गिरफ्तारी के आदेश में लिखे गए अपराध केवल दिखावा हैं।

दिल्ली शराब घोटाले में के कविता का नाम कब आया?
दिल्ली शराब घोटाले केस में ED ने गुरुग्राम से कारोबारी अमित अरोड़ा को 30 नवंबर, 2022 में गिरफ्तार किया था। ED के मुताबिक, अमित ने अपने बयान में के. कविता के नाम लिया था।

जांच एजेंसी ने दावा किया था कि कविता ने विजय नायर के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। AAP ने इस पैसे का इस्तेमाल गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव में किया।

फरवरी 2023 में CBI ने कविता के अकाउंटेंट बुच्ची बाबू गोरंतला को गिरफ्तार किया। ED ने भी बुच्ची बाबू से पूछताछ की थी। फिर ED ने हैदराबाद के व्यवसायी अरुण रामचंद्रन पिल्लई को 7 मार्च 2023 को गिरफ्तार किया।

पिल्लई ने पूछताछ में बताया था कि कविता और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत 100 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ, जिससे कविता की कंपनी 'इंडोस्पिरिट्स' को दिल्ली के शराब कारोबार में एंट्री मिली।

पिल्लई ने ये भी बताया कि एक मीटिंग हुई थी, जिसमें वो, कविता, विजय नायर और दिनेश अरोड़ा मौजूद थे। इस मीटिंग में दी गई रिश्वत की वसूली पर चर्चा हुई थी।

साउथ ग्रुप क्या है?
साउथ ग्रुप दक्षिण के राजनेताओं, कारोबारियों और नौकरशाहों का ग्रुप है। इसमें अरबिंदो फार्मा के प्रमोटर शरत रेड्डी, वाईएसआरसीपी के लोकसभा सांसद एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुंटा और कविता शामिल थे। इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व अरुण पिल्लई, अभिषेक बोइनपल्ली और बुचीबाबू ने किया था। तीनों को ही शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए हैं। 

साल 2023 में कविता को भेजे गए थे तीन समन, इस साल 2 भेजे
ED ने शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए कविता को साल 2023 में 3 समन भेजे थे। इस साल 2 समन भेजे गए, लेकिन उन्होंने SC की कार्रवाई का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया।

इसके बाद ED ने 15 मार्च को सुबह 11 बजे BRS नेता कविता के हैदराबाद स्थित घर पर रेड डाली थी। करीब 8 घंटे की तलाशी और कार्रवाई के बाद शाम 7 बजे उन्हें हिरासत में लिया गया। उसके बाद अरेस्ट किया गया। एजेंसी उन्हें लेकर दिल्ली आ गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.