वाराणसी एयरपोर्ट पर बुर्का पहने हिंदू युवती पकड़ाई, मुंबई शादी करने जा रही थी; कोर्ट ने दे दी इजाजत
Updated on
31-03-2026 11:18 AM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट से एक हिंदू महिला को पकड़ा गया। वह बुर्का पहनकर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। मुंबई जाने वाली फ्लाइट पर वह बोर्डिंग के लिए जा रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर महिला को पकड़ा गया। इस दौरान महिला ने अपनी कहानी कहनी शुरू की। हालांकि, एयरपोर्ट सिक्यूरिटी ने महिला को पुलिस के हवाले किया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पूरी कहानी सुनने के बाद महिला को मुंबई जाने की इजाजत दे दी। कोर्ट में महिला ने मुंबई में अपने मुस्लिम प्रेमी के साथ शादी करने जाने की बात कही।
एयरपोर्ट पर हुई कार्रवाई
वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को बुर्का पहनी महिला को मुंबई यात्रा से रोके जाने का मामला सामने आया। बुर्का पहनी एक 22 साल की हिंदू महिला को एक मुस्लिम युवक के साथ रोका गया। दोनों को मुंबई जाने वाली फ्लाइट पकड़नी थी। इस दौरान बोर्डिंग पास जारी होने से पहले उनके डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एयरलाइंस के अधिकारियों को शक हुआ।एयरलाइंस के अधिकारियों ने देखा कि महिला ने बुर्का पहना हुआ था, जबकि उसके आधार कार्ड में उसकी पहचान एक हिंदू के तौर पर दर्ज थी। पूछताछ के बाद, सीआईएसफ ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गोपालगंज की है महिला
पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान पता चला कि महिला बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ मुंबई में रहती है। उसे मुंबई में ही एक मुस्लिम युवक से प्यार हो गया था। जब उसके पिता को इस बारे में पता चला तो वे लड़की को मुंबई से गोपालगंज ले आए। परिवार उसकी शादी अपनी ही जाति के किसी युवक से करना चाहता है।
महिला ने अपने प्रेमी को अपने परिवार के इस फैसले के बारे में बता दिया। इसके बाद प्रेमी ने उसे फ्लाइट के टिकट भेजे और अपने एक दोस्त के साथ मुंबई पहुंचने को कहा। पुलिस ने महिला की पूरी कहानी जानने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। महिला बालिग है, इसलिए मजिस्ट्रेट ने उसे मुंबई जाने की इजाजत दे दी।
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से उड़ान सेवाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन एयरपोर्ट पर कुल आठ उड़ानों का संचालन किया…
चेन्नई: मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने तमिलनाडु की महिलाओं को बड़ी खुशखबरी दी है। सीएम विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार ने 'कलैगनार महिला अधिकार अनुदान योजना' को जारी रखा…
मुंबई : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी…
नई दिल्ली/पेरिस/ब्रातिस्लावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो देशों के दौरे के दूसरे फेज में रविवार रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे। वह यहां 16 जून तक हैं। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और…
कोलकाता, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी कोलकाता में ईडी ऑफिस पहुंच गए हैं। ईडी अभिषेक से कैश-फॉर-स्कूल-जॉब स्कैम में पूछताछ की जा रही है। उन्हें 3 जून को नोटिस जारी कर 15…
अहमदाबाद, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर के एक प्लेन से चार किलो सोना बरामद किया गया है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने प्लेन पर छापा मारा और प्लेन के टॉयलेट…
भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के खतरों का भी मुकाबला कर सकता है। DRDO ने 10 और 11 जून को लगातार 3…
कोलकाता, ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार देर रात 3 बजे छापा मारा। पुलिस टीम सेंट्रल फोर्स के जवानों के साथ पहुंची…