Select Date:

'मैं अमिताभ हूं, यूपी से और अयोध्या जी में जमीन लेनी है', जब 3 बजे रात अभिनंदन लोढ़ा को बिग का आया था फोन

Updated on 06-07-2026 01:43 PM
अयोध्या जैसे शहर अब आस्था के केंद्र के साथ-साथ रियल एस्टेट निवेश के लिए भी लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। आम पब्लिक ही नहीं, इस शहर में निवेश के लिए फिल्मी सितारे भी आगे बढ़ रहे हैं और इनमें से एक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। अयोध्या में अमिताभ बच्चन ने प्रॉपर्टी खरीदी है, ये तो आप सभी जानते हैं लेकिन इस डील से ठीक पहले क्या कुछ हुआ था, इस बारे में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' (HoABL) के फाउंडर और चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा ने दिलचस्प वाकया शेयर किया है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कैसे देर रात खुद उन्हें फोन कर अयोध्या में जमीन खरीदने की इच्छा जताई थी।

लोढ़ा ने बताया कि साल 2023 में वह ऑस्ट्रेलिया में थे। वहां तड़के करीब 3 बजे उनके फोन पर कुछ मिस्ड कॉल आए। इसके बाद एक मेसेज मिला, जिसमें अमिताभ बच्चन की विनम्रता देख वे हैरान रह गए। इस मेसेज में लिखा था, 'मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूं, जब समय मिले तो कृपया मुझे कॉल करें।'

'सुनते ही मैं उठकर खड़ा हो गया तुरंत अमिताभ बच्चन को फोन किया'

उन्होंने कहा, 'यह सुनते ही मैं उठकर खड़ा हो गया तुरंत अमिताभ बच्चन को फोन किया।' 'हिंदुस्तान टाइम्स इंडिया नेक्स्ट रियल एस्टेट समिट 2026' में इस घटना को याद करते हुए लोढ़ा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा बिग बी की सादगी और विनम्रता ने इम्प्रेस किया।

बच्चन साहब ने सबसे पहले उनसे कीमत पूछी

लोढ़ा ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा, 'अभिनंदन जी, मैं यूपी से हूं और मुझे अयोध्या जी में जमीन लेनी है। मैंने उनसे कहा कि हम उनके लिए ये अरेंज कर देंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'बच्चन साहब ने सबसे पहले उनसे कीमत पूछी। मैंने जवाब दिया- मैं आपसे कीमत के बारे में कैसे बात कर सकता हूं? उन्होंने कहा कि वे 15,000 सक्वॉयर फुट जमीन खरीदना चाहते हैं और मैंने उनसे कहा कि इतनी जमीन की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये के आसपास होगी और अगले ही दिन उन्होंने मुझे 15 करोड़ रुपये भेज दिए।'

35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी

मार्च 2026 में अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में अपनी प्रॉपर्टी में इजाफा किया और उन्होंने HoABL से करीब 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी थी। यह अयोध्या में उनका तीसरा और HoABL के साथ चौथा इन्वेस्टमेंट था। यह जमीन कंपनी के 75 एकड़ में फैले 'द सरयू' प्रोजेक्ट के पास स्थित है।

40 करोड़ रुपये में 25,000 स्क्वॉयर फुट का प्लॉट खरीदा था

बता दें कि इससे पहले मई 2025 में उन्होंने लगभग 40 करोड़ रुपये में 25,000 स्क्वॉयर फुट का प्लॉट खरीदा था। वहीं, 2024 में उन्होंने 'द सरयू' प्रोजेक्ट में 10,000 स्क्वॉयर फुट का प्लॉट करीब 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कृति सैनन और कार्तिक आर्यन ने भी अपने पैसे लगाए हैं

अयोध्या के अलावा अमिताभ बच्चन HoABL के 'सोल दे अलीबाग' प्रोजेक्ट में भी करीब 10 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट कर चुके हैं। यहां उन्होंने 10,000 वर्ग फुट जमीन खरीदी है। इसी प्रोजेक्ट में कृति सैनन और कार्तिक आर्यन ने भी अपने पैसे लगाए हैं और यहां निवेश किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.