'मेरे पास मरने के अलावा कोई चारा नहीं', प्रोड्यूसर मुरली का भावुक वीडियो, धोखा देने का लगाया आरोप
Updated on
22-04-2026 04:45 PM
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन मुरली का अब एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी तंगहाली और आपबीती सुना रहे हैं। इस वीडियो में वह काफी परेशान दिख रहे हैं, जिस कारण साउथ सिनेमा के दर्शक भी चिंता में हैं। करीब साढ़े 3 मिनट के इस वीडियो में मुरली अपने मुश्किल हालात और आर्थिक परेशानियों का जिक्र कर रहे हैं। वह कहते हैं कि उन्हें इंडस्ट्री में बहुत सारे धोखे मिले हैं, जिनसे उनका दिल टूट गया है। वह बेहद भावुक होकर कहते हैं कि राइटर अभिलाष पिल्लई और डायरेक्टर विष्णु शशि शंकर भरोसे के लायक नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों पर भरोसा न करें। कर्ज में डूबे मुरली कहते हैं कि उनकी हालत ऐसी हो गई है कि उनके पास जिंदगी को खत्म करने के अलावा कोई चारा नहीं है।
'वेल्लम' फिल्म केरल में जन्मे बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ के जीवन पर आधारित है। वह कभी शराब की लत में डूबे हुए थे, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी को एक पूरी तरह से बदला और राज्य के एक सफल व्यवसायी बने। फेसबुक पर शेयर किए गए अपने वीडियो में मुरली ने साफ किया कि पर्दे पर उनकी जो छवि दिखाई गई है, वह असल जिंदगी से काफी अलग है। उन्होंने खुद को एक आम इंसान बताया है, जो आज भी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है।
वीडियो में मुरली कहते हैं, 'मुझे लगता है कि आपमें से ज्यादातर लोग मुझे जानते हैं। आपमें से कई लोगों ने शायद फिल्म 'वेल्लम' देखी होगी। उस फिल्म में जो कुछ दिखाया गया था, वह सिर्फ सिनेमा के लिए था। वह मेरी असल जिंदगी नहीं है। मैं तो बस एक आम इंसान हूं।' वह आगे कहते हैं कि उनकी जिंदगी अब पूरी तरह से थम सी गई है। इसी हालात की वजह से उन्होंने इस वीडियो के जरिए सीधे जनता से बात करने का फैसला किया।
मुरली को बिजनस में हुआ नुकसान और मिला धोखा
मुरली कुन्नुमपुराथ ने अपने वीडियो में फिल्मों में आने से पहले अपने एक्सपोर्ट बिजनस में हुए नुकसान के बारे में बताया है। वह कहते हैं, 'मैं दुबई, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में टाइल्स भेजता था, लेकिन कई मलयाली लोगों ने मेरे पैसे नहीं चुकाए। मैंने व्यापार में लोगों पर भरोसा किया, जिसकी वजह से मुझे भारी नुकसान उठाना पड़ा और अब भी मुझ पर कई कंपनियों का कर्ज बाकी है।'
फिल्म प्रोड्यूसर बने तो वहां भी हुईं मुश्किलें
मुरली कुन्नुमपुराथ का कहना है कि उन्होंने उन्नी वेल्लोरा और विजेश पनाथूर के कहने पर फिल्म 'नधिकलिल सुंदरी यमुना' का निर्माण किया था। इस प्रोजेक्ट में उन्हें लगभग 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। उनकी अगली फिल्म 'सुमति वलवु', जिसका निर्देशन विष्णु शशि शंकर ने किया था और जिसकी कहानी अभिलाष पिल्लई ने लिखी थी, उसने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।
'मेरे पास मरने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा'
मुरली बताते हैं, 'उस फिल्म में मुझे लगभग 2 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। फिर आई फिल्म 'सुमति वलवु'। मुझे पूरा भरोसा था कि यह फिल्म जबरदस्त कामयाब होगी। लेकिन अब मेरी जिंदगी पूरी तरह से मेरे हाथों से निकल चुकी है। मुझे ऐसा लग रहा है कि अब मेरे पास मरने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है। मैंने अभी जिंदगी को पूरी तरह से जिया भी नहीं है, न ही अपनी सारी ख्वाहिशें पूरी की हैं। लेकिन इस फिल्म की वजह से मुझे लगभग 7 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।'
'अभिलाष पिल्लई, विष्णु… पर कभी भरोसा मत करना'
मुरली ने वीडियो के आखिर में अपने फिल्मी प्रोजेक्ट्स से जुड़े कुछ लोगों को अपने हाल के लिए जिम्मेदार माना है। उन्होंने बाकी दुनिया को आगाह किया कि वह ऐसे लोगों पर भरोसा न करें। वह कहते हैं, 'अभिलाष पिल्लई, विष्णु… इन पर कभी भरोसा मत करना। विष्णु को तो दिशा का भी ज्ञान नहीं है। ये सब धोखेबाज हैं। यह सच सबको पता होना चाहिए। इन सबने मिलकर मुझे धोखा दिया। इन्होंने मेरी अच्छी-भली जिंदगी बर्बाद कर दी। भगवान इन्हें माफ करे।'
'चैन से जीने नहीं दे रहे कर्ज देने वाले'
मुरली आगे कहते हैं कि उन्हें कर्ज देने वाले उन्हें चैन से जीने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने लोगों को शराब न पीने की भी सलाह दी, और कहा कि इसी वजह से उनकी यह हालत हुई है। वह अपने पछतावे पर कहते हैं, 'मैं अब और बर्दाश्त नहीं कर सकता। सच में, अब और नहीं। मुझ पर पहले से ही बहुत कर्ज है और यह बोझ और बढ़ गया है। इसलिए मुझे लग रहा है कि अब मैं जा रहा हूं। मैं जा रहा हूं… मैं अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अभी और जीना चाहता था। लेकिन कर्ज देने वाले मुझे चैन से जीने नहीं दे रहे हैं। सबने मुझे धोखा दिया, सबने मुझे बेवकूफ बनाया और मेरी यह हालत कर दी। मुझे माफ कर देना, दोस्तों। मेरी वजह से बहुत से लोगों को तकलीफ उठानी पड़ी है। प्लीज, आप में से कोई भी कभी शराब मत पीना। मेरी जिंदगी का यही अंजाम हुआ है। सॉरी, दोस्तों… मुझे माफ कर देना।'
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…