यही कोई मुस्लिम बोलता तो योगीजी अब तक.. राकेश टिकैत ने रामभद्राचार्य के 'मिनी पाकिस्तान' पर कही ऐक्शन वाली बात
Updated on
16-09-2025 02:48 PM
मुजफ्फरनगर: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के मिनी पाकिस्तान वाले बयान पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पलटवार करते हुए इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु ऐसा बोलता, तो उस पर तत्काल कार्रवाई होती। टिकैत ने आरोप लगाते हुए कहा धर्मगुरु सरकार के एजेंडे को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि उन्हें ऐसी बहस का हिस्सा नहीं बनना चाहिए।
सरकार चाहती है विवाद, धर्मगुरु बन रहे माध्यम टिकैत ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार चाहती है कि देश में धार्मिक और सामाजिक विवाद बने रहें, ताकि असल मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा, सरकार को ऐसे बयान चाहिए ताकि समाज में बहस और बंटवारा हो, और दुर्भाग्यवश कुछ धर्मगुरु भी उनके उसी एजेंडे को फॉलो कर रहे हैं। अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु ऐसा बयान देता, तो योगी सरकार की तरफ से तुरंत कार्रवाई होती, लेकिन इस बयान पर अब सभी की चुप्पी है।
भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि पर चिंता जताई टिकैत श्रीलंका दौरे से लौटे हैं, जहां वे लली नामक एक अंतरराष्ट्रीय किसान संगठन की कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में 67 भाषाओं में चर्चा हुई, और दुनियाभर से आए करीब 2000 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस मंच पर भारत की सामाजिक स्थिति, खासकर जाति, धर्म, भाषा और लैंगिक आधार पर हो रहे बंटवारे को लेकर गंभीर चिंता जताई गई।
काले कानून शब्द पर भी हुआ था विरोध सम्मेलन में टिकैत ने बताया कि भारत में जिन कृषि कानूनों को काला कानून कहा गया था, उसे भी रंगभेद से जोड़कर देखा गया। आयोजकों ने इस शब्द पर आपत्ति जताई और कहा कि यह शब्द नस्लीय भेदभाव को दर्शाता है, जिसे बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में आंदोलनकारियों को आतंकवादी कहा जाता है, जबकि विश्व में उन्हें विरोध करने वाले नागरिक माना जाता है।
भूख को हथियार न बनाया जाए– वैश्विक चिंता टिकैत ने यह भी बताया कि सम्मेलन में फिलिस्तीन, नेपाल और अन्य संघर्षरत देशों की स्थिति पर चर्चा हुई, जिसमें यह कहा गया कि खाद्य आपूर्ति को हथियार न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ सरकारें अपने विरोधियों को दबाने के लिए भोजन और ज़रूरी संसाधनों की आपूर्ति रोक रही हैं, जो अमानवीय है।
धर्मगुरुओं को रहना चाहिए तटस्थ अंत में टिकैत ने दोहराया कि धर्मगुरुओं को राजनीतिक बहसों और सरकार के एजेंडों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, जिस तरह पाकिस्तान में धर्मगुरु और मिलिट्री मिलकर कट्टरता को बढ़ावा देते हैं, वैसा ही माहौल भारत में भी बनने लगा है, जो खतरनाक संकेत है।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…