भोपाल में 28 करोड़ की अवैध कॉलोनियां जमींदोज; 10-लेन सड़क के रास्ते में आ रहे 12 पक्के निर्माणों को भी ढहाया
Updated on
26-06-2026 02:25 PM
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही 10 लेन सड़क परियोजना में बाधा बन रहे 12 पक्के निर्माण भी हटाए गए।प्रशासन को इन क्षेत्रों में बिना अनुमति खेती की जमीन पर कॉलोनियां विकसित कर प्लॉट बेचने की शिकायतें मिली थीं। जांच में शिकायतें सही पाए जाने पर संबंधित कॉलोनाइजरों को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया, लेकिन अनुमति संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।
10 लेन सड़क परियोजना को मिली रफ्तार
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में ग्राम बिलखिरिया कलां स्थित सड़क अधिग्रहण क्षेत्र से 12 पक्के निर्माण, जिनमें 6 मकान और बाउंड्रीवाल शामिल हैं, हटाए गए। प्रशासन के अनुसार शासकीय भूमि पर हुए इन अतिक्रमणों की अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये है।
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…