Select Date:

1990 में आतंकियों ने मचाई थी तबाही, तोड़ दी थीं मूर्तियां, 36 साल बाद रामनवमी पर खुला श्रीनगर का रघुनाथ मंदिर

Updated on 26-03-2026 12:10 PM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर रघुनाथ मंदिर में 36 साल बाद रौनक लौटी है। 36 साल में पहली बार है जब यहां रामनवमी का आयोजन हो रहा है। फतेहकदल में झेलम नदी के किनारे स्थित ऐतिहासिक श्री रघुनाथ मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाया गया है। यहां घंटे- घड़ियाल बजे, मंत्रों का उच्चारण हुआ और भजन गूंजे। हवन हुआ और पूरा माहौल सुगंधित हो गया। 1990 में आतंकियों ने रघुनाथ मंदिर पर हमला बोला था, मंदिर को तबाह कर दिया था। कश्मीर पंडितों का पलायन हुआ और यह मंदिर तब से वीरान हो गया था। बीते 36 साल से इस मंदिर में सन्नाटा बिखरा था।

मंदिर में 36 साल बाद श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों की भीड़ नजर आई और रामनवमी पर मंदिर में चहल-पहल दिखी। मेले जैसा माहौल नजर आया। यह वही मंदिर है, जिसे 1990 में आतंकियों ने तबाह कर दिया था। निजाम-ए-मुस्तफा का नारा देते हुए आतंकी मंदिर में घुसे। मंदिर को लूटा, मूर्तियां तोड़ीं और मूर्तियों को झेलम में फेंक दिया।

26 को शोभा यात्रा

जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट राम नवमी के अवसर पर 26 मार्च को एक भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. परशोत्तम सिंह पठानिया ने बताया कि ट्रस्ट सनातन धर्म सभा और धार्मिक युवक मंडल ने भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा पारंपरिक मार्ग से ही निकली जाएगी। शोभा यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक श्री रघुनाथ जी मंदिर से होगी।

यहां से गुजरेगी शोभायात्रा

डॉ. पठानिया ने बताया कि शोभायात्रा 26 मार्च को शाम 4 बजे श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर में शोभा मूर्ति पूजन किया जाएगा, जिसके बाद रथ पूजन होगा। इसके बाद श्री रघुनाथ जी मंदिर से रथ यात्रा शुरू होगी। अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि रथ यात्रा श्री रघुनाथ जी मंदिर परिसर से शुरू होगी और रेजीडेंसी रोड, शहीदी चौक, राजिंदर बाजार, कनक मंडी, सिटी चौक, पुरानी मंडी, लिंक रोड, जैन बाजार, चौक चबूतरा, पक्का डंगा, मोती बाजार, गीता भवन और रणबीरेश्वर मंदिर से होकर गुजरेगी और फिर सिटी चौक, रघुनाथ बाजार की ओर बढ़ेगी और अंत में श्री रघुनाथ जी मंदिर में समाप्त होगी।

रघुनाथ मंदिर में भव्य आयोजन

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने 36 वर्षों के अंतराल के बाद ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर हब्बा कदल के फिर से खुलने का स्वागत किया और इसे कश्मीर में शांति, सुलह और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की वापसी का एक सशक्त प्रतीक बताया। श्रीनगर के हब्बा कदल क्षेत्र में स्थित यह मंदिर 26 मार्च, 2026, गुरुवार को राम नवमी के अवसर पर रघुनाथ मंदिर समिति द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह के साथ फिर से खुलने जा रहा है।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, बदल रहा कश्मीर

अपने बयान में ठाकुर ने कहा कि तीन दशकों से अधिक समय के बाद मंदिर का फिर से खुलना केवल एक धार्मिक घटना नहीं है, बल्कि एक ऐतिहासिक क्षण है जो घाटी में बदलते माहौल को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत भावुक और महत्वपूर्ण अवसर है। रघुनाथ मंदिर का फिर से खुलना शांति, सद्भाव और सह-अस्तित्व का एक सशक्त संदेश देता है। उन्होंने जम्मू और कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
भविष्य के प्रति आशा व्यक्त करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि वह समय दूर नहीं जब कश्मीरी पंडित सम्मान और गरिमा के साथ घाटी लौटेंगे। मंदिरों का पुनः खुलना एक सकारात्मक कदम है। यह बढ़ती सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि वह दिन निकट है जब हमारे कश्मीरी पंडित भाई-बहन सम्मान के साथ घर लौटेंगे। ठाकुर ने राम नवमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं भी दीं और आशा व्यक्त की कि यह त्योहार क्षेत्र में भाईचारे, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के बंधन को और मजबूत करेगा। दशकों तक अशांति के कारण बंद रहे इस मंदिर का पुनः खुलना घाटी की साझा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

ऐतिहासिक है श्री रघुनाथ मंदिर

श्री रघुनाथ मंदिर कश्मीर में आतंकी हिंसा का दौर शुरु होने से पहले हिंदु समुदाय के सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र हुआ करता था। यह मंदिर श्रीनगर में है। मंदिर के विशाल परिसर में स्कूल और लाइब्रेरी भी हुआ करती थी। श्री रघुनाथ मंदिर घाटी के सबसे बड़े और भव्य मंदिरों में एक है। रघुनाथ जी मंदिर का निर्माण महाराजा गुलाब सिंह ने 1835 में शुरू कराया था। महाराजा गुलाब सिंह के निधन के बाद मंदिर का निर्माण उनके बेटे महाराजा रणबीर सिंह ने पूरा करवाया। मंदिर का निर्माण 1860 में पूरा हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही…
 23 April 2026
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
 23 April 2026
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
 23 April 2026
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
 22 April 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
 22 April 2026
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
 22 April 2026
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
 22 April 2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
 22 April 2026
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
Advt.