Select Date:

हरदोई में मजदूर को आयकर विभाग ने भेजा 7 करोड़ का नोटिस, सदमे में पूरा परिवार

Updated on 21-01-2026 12:02 PM
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मजदूर को आयकर विभाग से 7 करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस मिला है। इस नोटिस को मिलने से उसके परिवार की परेशानी बढ़ गई है।जानकारी के मुताबिक, मजदूर गोविंद कुमार ग्राम रूदामऊ के निवासी है। उन्हें आयकर विभाग ने 7,15,92,786 रुपये से अधिक का नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उनके बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की मांग की गई है। मजदूर गोविंद के लिए यह नोटिस बेहद हैरान करने वाला है। वह मजदूरी और खेती-बाड़ी से अपने परिवार का गुजारा करते हैं।
आयकर विभाग की टीम 13 जनवरी को गोविंद कुमार के घर पहुंची और उनसे बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज मांगे। गोविंद ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है और उसे समझ नहीं आ रहा कि इतनी बड़ी रकम का नोटिस क्यों आया है। वहीं, उनके पिता रामचंद्र कश्यप और मां कमला देवी ने बताया कि उनका बड़ा बेटा ठेली लगाता है और गोविंद मजदूरी करता है। उनके पास बहुत कम जमीन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
सहरसाः बिहार के सहरसा जिले में इटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ससुर से विवाद के बाद महिला ने दूध…
 27 April 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उतर कर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। सीएम ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते दिख रहे हैं।…
 27 April 2026
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। सुबह साढ़े 11…
 27 April 2026
पटना: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि NDA सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथविश्वासघात किया। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को ये बड़ा आरोप लगाया और…
 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
Advt.