हाथरस में 4 माह की मासूम मां की गोद में सोते ही मौत, सांस नली में अटक गई थी दूध, जानिए मामला
Updated on
13-01-2026 12:54 PM
हाथरस: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। 4 माह की बच्ची की श्वास नली में दूध अटकने से मौत हो गई। मां ने बच्ची को दूध पिलाकर जैसे ही सुलाया तो उसको सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद परिजन उसे इलाज को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। चार महीने की मासूम बच्ची दूध पीने के बाद मां की गोद में सो गई थी। कुछ ही घंटों में उसकी सांसें थम गईं। मासूम बच्ची की मौत के बाद परिवार मातम पसर गया।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफरा निवासी शकील की चार माह की बेटी अक्सा को मां ने रात में दूध पिलाया गया था। दूध पीने के बाद वह सामान्य रूप से सो गई थी। मां की गोद में सोई बच्ची की कुछ देर बाद अचानक हालत बिगड़ने लगी। मासूम को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत पर परिजन घबरा कर तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। कुछ ही घंटों में अच्छी-भली बच्ची की मौत को लेकर कोई विश्वास तक नहीं कर पा रहा है।
डॉक्टरों ने की जांच
डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दूध बच्ची की श्वास नली में फंस गया था, जिससे बच्ची को सांस लेने में गंभीर परेशानी हुई। इस कारण उसकी जान चली गई। मासूम की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं, परिजनों ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं कराते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही बच्ची के शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर कोई मासूम अक्सा की असमय मौत से स्तब्ध है।
नई बनी मां को दिया सुझाव
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों को दूध पिलाते समय विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चे को दूध पिलाते वक्त उसका सिर पैर से ऊंचा रखना जरूरी है। दूध पिलाने के तुरंत बाद बच्चे को कंधे से लगाकर पीठ को थपथपाना चाहिए, जिससे वह डकार ले सके। इससे उसका पाचन तंत्र ठीक से काम करेगा।
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
अमृतसर, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…