Select Date:

भारत ने एकमात्र विमेंस टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराया:10 विकेट से जीता मुकाबला

Updated on 02-07-2024 02:09 PM

भारत की मेंस टीम ने शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर टाइटल जीतने के बाद भारत की महिला टीम ने भी साउथ अफ्रीका के ही खिलाफ एकमात्र टेस्ट में पहले दिन से ही पकड़ बनाकर रखी थी।

नतीजा यह हुआ कि अफ्रीकी टीम चौथे दिन ढेर हो गई और भारत ने यह टेस्ट 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। यह महिला टेस्ट में सिर्फ सातवां मौका है, जब किसी टीम को 10 विकेट से जीत मिली है। भारतीय टीम दूसरी बार इस अंतर से जीती और दोनों ही बार अफ्रीका के खिलाफ। इससे पहले, भारत ने साल 2002 में साउथ अफ्रीका को 10 विकेट से शिकस्त दी थी। मैच में 10 विकेट लेने बाली ऑफ स्पिनर स्नेह राणा प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

मैच का हाल
भारत ने चेन्नई में खेले गए मैच के दूसरे दिन शनिवार को 603/6 का स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की थी। फिर अफ्रीका को उसकी पहली पारी में 266 रन पर समेटकर फॉलो-ऑन खेलने के लिए मजबूर किया था। अफ्रीका ने सोमवार को दूसरी पारी में 232/2 से आगे खेलना शुरू किया। कप्तान लॉरा वॉल्वॉर्ट 122 रन बनाकर आउट हुईं। नदीने डि क्लार्क ने 61 रन बनाए।

अफ्रीका की दूसरी पारी 373 रन पर खत्म हुई और भारत को 37 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

भारत ने अपने पिछले 8 टेस्ट मैच में से 6 जीते

भारत ने अपने टेस्ट इतिहास के शुरुआती 33 टेस्ट में से सिर्फ दो जीते थे। अब उसने अपने पिछले 8 टेस्ट में से 6 जीत लिए। भारत ने लगातार तीसरा टेस्ट जीता। इससे पहले, पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेले एक-एक टेस्ट जीते थे। भारत ने लगातार तीन टेस्ट मुकाबले दूसरी बार जीते।

30 साल की स्नेह राणा महिला टेस्ट में 10 विकेट लेने वाली पहली भारतीय स्पिनर और ओवरऑल दूसरी भारतीय गेंदबाज बनीं। तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2006 में ऐसा किया था।

साउथ अफ्रीकी कप्तान लॉरा वॉल्वार्ट एक कैलेंडर इंबर में तीनों फॉर्मेंट में शतक बनाने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उनके इस साल वनडे में 3 और टी-20 में एक शतक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.