Select Date:

भारत ने पहली बार मिसाइलों में तैनात किए 12 'लाइव' परमाणु हथियार, बदल गई दिल्ली की न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन?

Updated on 09-06-2026 01:28 PM
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर दिए हैं। इसका मतलब ये हुआ है कि भारतीय युद्धपोत, या पनडुब्बी या फिर दूसरे हथियारों में परमाणु हथियार हमेशा तैनात रहते हैं। ऐसा चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए किया गया है। यानि अगर कोई देश भारत के खिलाफ परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की कोशिश करता है तो भारत तत्काल परमाणु हमला कर देगा। ये भारत की पुरानी न्यूक्लियर डॉक्ट्रिन से बिल्कुल अलग दावा है।

सिप्री की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने अपनी परमाणु तैयारी में एक बड़ा बदलाव करते हुए कम से कम 12 परमाणु वॉरहेड तैनात किए हैं। यह पहले के उस तरीके से अलग है जिसमें भारत अपने परमाणु वॉरहेड और मिसाइल जैसे डिलीवरी सिस्टम को अलग-अलग रखता था। यह पहली बार है जब स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली रिपोर्ट में यह बताया गया है कि भारत ने परमाणु वॉरहेड तैनात किए हैं। पिछली सभी रिपोर्टों में भारत के परमाणु हथियारों को 'स्टॉकपाइल' के तौर पर दिखाया जाता था न कि ऑपरेशनल तैनाती की स्थिति में।

भारत ने परमाणु हथियारों की 'लाइव' तैनाती की

सिप्री की रिपोर्ट में कहा गया है कि जनवरी 2026 तक भारत के पास कुल 190 परमाणु वॉरहेड हो गए हैं। इनमें से 12 परमाणु बमों को उनके डिलीवरी सिस्टम जैसे मिसाइल, या पनडुब्बी या फिर लड़ाकू विमानों के साथ जोड़ दिए गये हैं या उन्हें ऑपरेशनल फोर्स वाले बेस पर तैनात किया है। यानि परमाणु हथियारों को अलग स्टोरेज फैसिलिटी में रखने की भारत की दशकों पुरानी नीति अब बदल गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है 'लंबे समय से यह माना जाता रहा है कि शांति के समय भारत अपने परमाणु वॉरहेड को तैनात लॉन्चर से अलग रखता है। हालांकि मिसाइलों को कैनिस्टर में रखने और समुद्र में डेटरेंस पेट्रोलिंग (सुरक्षा के लिए गश्त) करने जैसे हालिया कदमों से संकेत मिलता है कि भारत शांति के समय में भी अपने कुछ वॉरहेड को लॉन्चर के साथ जोड़ने की दिशा में बढ़ रहा है।'

भारत की मिसाइल पनडुब्बियां भी एक्टिव

आपको बता दें कि अगस्त 2024 से भारत ने परमाणु मिसाइल ले जाने वाली दो पनडुब्बियों (SSBNs) INS अरिघात और INS अरिदमन को ऑपरेशनल कर दिया है। दोनों पनडुब्बियां परमाणु मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं और उन्हें डेटरेंस पेट्रोल (दुश्मन को डराने-धमकाने वाली गश्त) के लिए मंजूरी मिल गई है।

परमाणु मिसाइलों से लैस SSBNs को लंबी दूरी की डेटरेंस पेट्रोल पर भेजा जाता है जो महीनों तक चल सकती हैं और इस दौरान वे मिलिट्री लीडरशिप के साथ बीच-बीच में संपर्क बनाए रखती हैं। भारत की 'नो फर्स्ट यूज' पॉलिसी को देखते हुए इन पनडुब्बियों का मुख्य काम 'सेकंड स्ट्राइक' करना है यानी भारतीय जमीन पर परमाणु हमले की स्थिति में जवाबी कार्रवाई करना। सिप्री ने बताया है कि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु वॉरहेड हैं लेकिन उनमें से कोई भी तैनात नहीं है। सिप्री ने ये भी बताया है कि भारत अब पाकिस्तान के मुकाबले काफी तेजी से परमाणु हथियार बना रहा है और इसमें बेहिसाब पैसा खर्च किया जा रहा है

परमाणु हथियारों पर अब भारी खर्च कर रहा भारत

'इंटरनेशनल कैंपेन टू एबोलिश न्यूक्लियर वेपन्स' (ICAN) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2025 में परमाणु हथियारों पर होने वाला वैश्विक खर्च रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने भी परमाणु हथियारों पर अपना खर्च बढ़ाया हालांकि कुल खर्च के मामले में वह चीन से काफी पीछे और अमेरिका से बहुत पीछे है। इस रिपोर्ट में कहा गया है 2025 में दुनिया में परमाणु हथियारों पर कुल मिलाकर 119 अरब डॉलर खर्च किए गये हैं।रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने 69.2 अरब डॉलर, चीन ने 13.5 अरब डॉलर, यूके ने 12.6 अरब डॉलर, रूस ने 9.5 अरब डॉलर, फ्रांस ने 7.7 अरब डॉलर, भारत ने 2.8 अरब डॉलर, पाकिस्तान ने 1.5 अरब डॉलर और इजरायल ने न्यूक्लियर हथियारों पर 1.2 अरब डॉलर खर्च किए हैं। वहीं उत्तर कोरिया ने 656 मिलियन डॉलर अपने परमाणु हथियारों पर खर्च किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.