Select Date:

भारत फीफा वर्ल्ड कप 2026 क्वालिफायर्स से बाहर:कतर ने 2-1 से हराया, गोल को लेकर हुआ विवाद

Updated on 12-06-2024 12:57 PM

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में भारत के पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। कतर से मिली 2-1 से हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स से बाहर हो गई है।

अगला FIFA वर्ल्ड कप 11 जून, 2026 से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होना है। वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर्स खेले जा रहे हैं। मंगलवार को दोहा के जसीम बिन अहमद स्टेडियम में भारत और कतर के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम शुरुआत से ही आगे चल रही थी। हालांकि, खराब रेफरिंग के कारण कतर को पहली बढ़त मिली और टीम ने 2-1 से मैच जीत लिया। इसी के साथ भारत वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स के तीसरे राउंड में पहुंचने से चूक गया।

भारतीय टीम को पहले हाफ में मिली बढ़त
भारतीय टीम ने पहले ही हाफ में गोल कर कतर से 1-0 से बढ़त बना ली। खेल के 37वें मिनट में लालियानजुआला चांग्ते को ब्रेंडन ने गोल बॉक्स के किनारे से पास दिया। चांग्ते ने स्लाइड कर गोल किया और भारत को 1-0 से बढ़त दिलाई।

खराब रेफरिंग के कारण कतर ने किया स्कोर बराबर
मुकाबले के दूसरे हाफ में 75वें मिनट पर कतर के यूसुफ अयमन ने हेड शॉट खेला। भारत के विकेटकीपर गुरप्रीत ने हेडर रोकना चाहा और बॉल गेम लाइन के बाहर चली गई। हालांकि, रेफरी की ओर से कोई विसिल नहीं बजाई गई। इसके बाद कतर के अल हसन ने गेंद को अंदर लिया और अयमन ने गोल कर दिया। इस पर भारतीय खिलाड़ियों ने बॉल के गेम लाइन से बाहर जाने के बाद गोल करने पर विरोध किया। रीप्ले में देखने के बाद रेफरी ने कतर के हक में फैसला सुनाया और कतर का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया।

अहमद अल रावी ने गोल कर टीम को 2-1 से आगे कर दिया
मैच के 85वें मिनट में अहमद अल-रावी ने कतर के लिए दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से जील दिलाई। उन्होंने भारत के गोल बॉक्स के किनारे से शानदार किक किया जिसको गोलकीपर गुरप्रीत रोक नहीं सके। दूसरे हाफ में भारतीय टीम कोई गोल नहीं कर सकी। वहीं, दूसरे क्वालिफायर में कुवैत ने अफगानिस्तान को 1-0 से हराकर तीसरे राउंड में जगह बनाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.