Select Date:

भारत ने रूसी तेल आयात घटाया, अमेरिका-यूएई से खरीद बढ़ी

Updated on 20-11-2025 01:03 PM
नई दिल्ली, ट्रम्प प्रशासन की ओर से लगाए गए 50% टैरिफ के बाद सितंबर 2025 में रूस से तेल आयात वैल्यू (मूल्य) में 29% और वॉल्यूम (मात्रा) में 17% कम रहा। हालांकि भारत का ये कदम ट्रम्प के टैरिफ की वजह से नहीं, बल्कि पहले से चल रही प्लानिंग का हिस्सा है। गवर्नमेंट के ट्रेड डेटा से साफ है कि भारत अब डाइवर्सिफिकेशन की तरफ बढ़ रहा है।

अमेरिका ने 27 अगस्त को रूसी तेल आयात के लिए 25% एक्स्ट्रा टैरिफ लगाया, जो कुल 50% टैरिफ का हिस्सा था। लेकिन भारत ने इससे पहले ही कदम उठा लिए थे। पिछले 10 महीनों में से 8 महीनों में रूसी तेल आयात की वैल्यू में भारत ने कटौती की है। फरवरी, मई, जून, जुलाई और सितंबर जैसे 5 महीनों में ये कटौती 20% से ज्यादा रही।

रूसी तेल पर निर्भरता बढ़ गई थी इसलिए कम किया

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने द हिंदू को बताया ‘भारत को लंबे समय से पता था कि रूसी तेल पर निर्भरता बहुत बढ़ गई है। इसलिए हम पहले से ही इसे कम करने की प्लानिंग पर काम कर रहे थे। ट्रंप टैरिफ इस दौरान आए हैं। हां, इन्हें ध्यान में रखना पड़ेगा, लेकिन ये हमारी पॉलिसी को ड्राइव नहीं कर रहे।’

भारतीय आयात में रूस का शेयर 2020-21 में सिर्फ 1.6% था

ये कमी सिर्फ नंबर्स में नहीं, बल्कि रूस का भारत के टोटल ऑयल इम्पोर्ट में शेयर भी कम हुआ है। सितंबर 2024 में रूस का शेयर 41% था, जो सितंबर 2025 में घटकर 31% रह गया। ये कोई अचानक बदलाव नहीं, बल्कि लंबे प्रोसेस का हिस्सा है।

रूस का शेयर 2020-21 में सिर्फ 1.6% था। फिर आगे से साल में इसमें लगातार बढ़ोतरी होती रही। लेकिन 2025-26 के पहले 6 महीनों (अप्रैल-सितंबर) में ये ट्रेंड टूटा और शेयर 32.3% पर आ गया।

भारत रूसी क्रूड ऑयल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार

भले ही भारत ने रूस से क्रूड ऑयल की खरीद कम की है। इसके बावजूद यह रूसी तेल का दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। अक्टूबर में रूस से 2.5 बिलियन डॉलर (करीब 22.17 हजार करोड़ रुपए) वैल्यू का कच्चा तेल देश में आया। यह जानकारी हेलसिंकी स्थित सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) ने अपनी रिपोर्ट में दी।

CREA के अनुसार, चीन 3.7 बिलियन डॉलर (करीब 32.82 हजार करोड़ रुपए) के इम्पोर्ट के साथ पहले नंबर पर रहा। कुल मिलाकर, रूस से भारत का फॉसिल फ्यूल आयात 3.1 बिलियन डॉलर (करीब ₹27.49 हजार करोड़) पहुंच गया है, जबकि चीन का कुल आंकड़ा 5.8 बिलियन डॉलर (करीब ₹51.44 हजार करोड़) रहा। अमेरिकी प्रतिबंध का असर दिसंबर के आंकड़ों में दिख सकता है, लेकिन भारत अभी भी खरीदारी जारी रखे हुए है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.